फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bharat Bandh, Blockade of roadways in Hisar, Private bus operators did not come along

Bharat Bandh: हिसार में रोडवेज का चक्का जाम; निजी बस संचालक नहीं आए साथ, जींद डिपो से चार बसें निकली

Fri, 16 Feb 2024 01:02 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 16 Feb 2024 01:02 PM IST
सार

हरियाणा में भारत बंद का मिला जुला असर देखने को मिल रहा है। रोडवेज बसों को चक्का जाम किया है वहीं निजी बस संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए। कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता में सरकार नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।

विज्ञापन
Bharat Bandh, Blockade of roadways in Hisar, Private bus operators did not come along
जींद बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत बंद को लेकर रोडवेज में शुक्रवार सुबह से चक्का जाम रहा। कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। सुबह 7 बजे से ही सभी बसें बंद रही। एतिहात के तौर पर प्रशासन ने रोडवेज बस अड्डी पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया। निजी बस संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए।

विज्ञापन


संयुक्त किसान संघर्ष समिति ने किसान आंदोलन के समर्थन में दोपहर 12 से 3 बजे तक चौधरीवास टोल को फ्री करने का एलान किया। जिला प्रशासन ने बिजली, पानी, यातायात सहित आवश्यक सेवाओं को सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। 8 डयूटी मजिस्ट्रेट पूरे जिले में निगरानी के लिए लगाए गए हैं।
विज्ञापन


सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल को लेकर नारेबाजी की। ओमप्रकाश माल व अमृत लाल शर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार जन विरोधी फैसले ले रही हैं। सार्वजनिक सेवाओं का निजीकरण किया जा रहा है। पूरे देश में महंगाई व बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है। कर्मचारियों के साथ-साथ आम जनता में सरकार नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने बताया कि केंद्र सरकार कर्मचारी की पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर गंभीर नहीं है। कर्मचारी नेताओं ने किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारी किसानों के साथ खड़े हैं। एचएसईबी वर्कर्स यूनियन मीटिंग राज्य प्रधान सुनील खटाना ने कहा कि बिजली निगम कर्मी हड़ताल पर चले गए हैं।

कर्मचारियों ने शुरू किया धरना

झज्जर में सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को अधिकतर सभी विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सुबह सभी कर्मचारी पुराना बस स्टैंड के पीछे हनुमान मंदिर में इकट्ठे हुए। हड़ताल का रोडवेज पर असर नहीं दिखा। सभी बसें अपने निर्धारित रुट पर चलीं। कुछ देर में कर्मचारी शहर में प्रदर्शन करेंगे। बेरी, मातनहेल, साल्हावास और माछरोली के सभी कर्मचारी पुराना बस स्टैंड झज्जर पर इकट्ठे होते हुए विरोध प्रदर्शन करेंगे।

जींद में भारत बंद से रोडवेज का चक्का जाम

जींद में भारत बंद से रोडवेज का चक्का पूरी तरह से जाम रहा है। अल सुबह किलोमीटर स्कीम की ही चार बसों को लंबे रूटों पर निकाला गया। जिसके बाद सभी चालक व परिचालकों ने बस अड्ड प्रांगण में धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके अलावा बस अड्डे पर सवारियों का गंतव्य तक पहुंचाने का बार केवल परिवहन समिति की बसों पर रहेगा। सुबह बस अड्डे पर भी भारत बंद के चलते ज्यादा यात्री भी ज्यादा नहीं पहुंचे। दिन में यात्रियों को ज्यादा परेशानी होगी। इसके अलावा लघु सचिवालय में सरल केंद्र व तहसील कार्यालय में लोगों को काम काज के चलते ज्यादा परेशानी होगी। इन कर्मियों ने भी भारत बंद का आह्वान किया हुआ है।

कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने किया भारत बंद समर्थन

भारत बंद का असर कुरुक्षेत्र में दिखाई दिया, जिसके चलते कुरुक्षेत्र रोडवेज डिपो के कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के आह्वान पर भारत बंद का समर्थन किया। रोडवेज कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया, जिसके चलते बस अड्डा भी पूरी तरह से खाली दिखाई दिया। रोडवेज कर्मचारी मांगों को लेकर नारेबाजी कर रोष जताते दिखाई दिए।वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में भी भारत बंद का असर नजर आया। कुवि के कर्मचारियों ने भारत बंद का समर्थन किया, जिससे कुवि के कई विभागों में कर्मचारियों ने काम का बहिष्कार किया और हड़ताल पर रहे।

सिरसा में रोडवेज प्रशासन ने बसों को गलियों में खड़ा करवाया

सिरसा में भारत बंद के चलते शुक्रवार को रोडवेज का चक्का जाम रहा। डिपो के काउंटर पूरी तरह से खाली रहे। हालांकि रोडवेज प्रशासन ने बसों को गलियों में खड़ा करवाया हुआ है, ताकि बसों को चलाया जा सके। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज कर्मचारी यूनियन ने डिपो के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया। बता दें कि लोगों को अपने गंतव्य को लेकर निजी वाहनों और ऑटो रिक्शा का सहारा लेना पड़ रहा है।

दादरी में हड़ताल में कर्मचारी और किसान संगठनों ने संभाला मोर्चा

चरखी दादरी में शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर जिले में भी रहा। किसान संगठन सुबह से ही मोरवाला टोल प्लाजा पर पहुंच गए और टोल फ्री करवा दिया। हालांकि बाजारों में सामान्य दिनों की तरह कामकाज होता रहा। वहीं विभिन्न विभागों में कर्मचारी संगठन हड़ताल पर रहे। रोडवेज कर्मियों ने चक्का जाम किया और बस स्टैंड परिसर में ही सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हालांकि रोडवेज की कुछ बसें स्थानीय रुटों पर चली भीं।

टोहाना में किसानों ने बंद किए 7 गांवों के मुख्य मार्ग

फतेहाबाद के गांव अयाल्की में अभी भी किसान डटे हुए हैं। वहीं किसान संगठन वीरवार को पंजाब के किसानों व भारत बंद के समर्थन में टोल नाकों की ओर कूच कर गए हैं। टोहाना में किसान संयुक्त मोर्चा ने टोहाना से लगते 7 गांवों के मुख्य मार्गों को बंद कर दिया है। रतिया में किसान रोष मार्च निकाल रहे है, वहीं पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति सिरसा के भावदीन व भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के किसान हिसार के लांधड़ी टोल को मुक्त करने के लिए फतेहाबाद से कूच कर गए हैं। 

रोहतक में रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की बसों का रहा चक्का जाम

रोहतक में भारत बंद को लेकर रोडवेज व किलोमीटर स्कीम की बसों का पूरी तरह से चक्का जाम रहा। रोडवेज यूनियन को प्राइवेट संचालकों ने समर्थन ही नहीं किया। इससे शहर में प्राइवेट बसों समेत रोडवेज की सिटी बसें भी शहर में चली है। यूनियन पदाधिकारी सुबह साढ़े तीन बजे ही रोडवेज डिपो पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं चक्का जाम की अध्यक्षता डिपो प्रधान जयकुवार दहिया ने की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed