Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   BH-4 mess reopens after student protest

Hisar News: छात्रों के प्रदर्शन के बाद बीएच-4 की मेस दोबारा शुरू

Sun, 22 Nov 2026 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 22 Nov 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
BH-4 mess reopens after student protest

विज्ञापन
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) के छात्रावास बीएच-4 की मेस शनिवार को दोबारा शुरू हो गई। इससे भोजन की परेशानी झेल रहे विद्यार्थियों को राहत मिली है।
मेस शुरू करवाने की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने शुक्रवार शाम कुलपति कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया था। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार सुबह 10 बजे तक मेस शुरू करवाने का आश्वासन दिया था, जिसे निर्धारित समय में पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन

छात्र नेता वीरभान रतेरा ने कहा कि विद्यार्थियों की एकजुटता और संघर्ष से ही समस्याओं का समाधान संभव है। भोजन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए विद्यार्थियों को धरना देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से भविष्य में ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए आंदोलन न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि वीरवार को विश्वविद्यालय के चारों छात्रावासों की मेस बंद हो गई थीं। इसके बाद बीएच-1 और बीएच-2 की मेस शुरू कर दी गई थीं जबकि शुक्रवार को बीएच-3 की मेस भी खोल दी गई थी। बीएच-4 की मेस शुरू होने के साथ ही चारों छात्रावासों में भोजन व्यवस्था बहाल हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed