Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   No trauma center at the district headquarters; patients are merely referred elsewhere for treatment.

Hisar News: जिला मुख्यालय पर नहीं ट्रामा सेंटर, इलाज के नाम पर सिर्फ रेफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
No trauma center at the district headquarters; patients are merely referred elsewhere for treatment.
एनएच 9 पर सिरसा चुंगी के पास खड़ी क्रेन। अमर उजाला

विज्ञापन
हिसार। आजादी के 79 साल बाद भी हिसार जिला मुख्यालय पर ट्रामा सेंटर की सुविधा नहीं है। नेशनल हाईवे पर होने वाले हादसों में गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार मिलने के बजाय नागरिक अस्पताल से रेफर का कागज थमा दिया जाता है।
ऐसे मरीजों को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज या निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ता है। जिले में दो नेशनल हाईवे और दो प्रमुख स्टेट हाईवे होने के बावजूद हादसों में घायलों के तत्काल उपचार की व्यवस्था का अभाव बना हुआ है।
विज्ञापन

हिसार से दो प्रमुख नेशनल हाईवे गुजरते हैं। दिल्ली से सिरसा तक एनएच-9 और चंडीगढ़ से राजगढ़ तक एनएच-52 पर रोजाना लाखों वाहन गुजरते हैं। इन दोनों हाईवे पर सबसे अधिक हादसे होते हैं। कई स्थान ब्लैक स्पॉट के रूप में चिह्नित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार-सिरसा एनएच-9 पर ढंढूर पुल के पास सबसे बड़ा ब्लैक स्पॉट है। हिसार से दिल्ली की ओर एयरपोर्ट चौक, मिर्जापुर चौक, रायपुर चौक, हिसार कैंट और मय्यड़ गांव का क्षेत्र भी ब्लैक स्पॉट में शामिल है। वहीं चंडीगढ़-राजगढ़ नेशनल हाईवे पर मुकलान, चौधरीवास, सरसौद और तलवंडी चौक ब्लैक स्पॉट हैं।
हाईवे पर हादसे की सूचना मिलने पर हिसार नागरिक अस्पताल से एंबुलेंस रवाना की जाती है। हांसी से रामायण टोल के बीच हादसा होने पर हांसी की ओर से एंबुलेंस भेजी जाती है। यह एंबुलेंस करीब 15 से 20 किलोमीटर के दायरे में सेवाएं देती है। सूचना मिलने के 10 से 15 मिनट में एंबुलेंस मौके पर पहुंच जाती है। भीषण हादसे की स्थिति में हिसार बाईपास से क्रेन भेजी जाती है, जिसे मौके पर पहुंचने में 15 से 20 मिनट लगते हैं।
हाईवे पर हादसा होने पर डायल करें 1033
हाईवे पर हादसा होने की स्थिति में 1033 नंबर पर कॉल की जा सकती है। कॉल नजदीकी पुलिस सेंटर पर पहुंचती है। इसके बाद पुलिस टीम, एंबुलेंस और क्रेन मौके पर भेजी जाती हैं। टोल रोड पर हादसा होने पर नजदीकी टोल प्वाइंट से वाहन सहायता के लिए पहुंचता है। हिसार से चंडीगढ़, राजगढ़, दिल्ली और सिरसा रोड पर टोल बूथ बने हुए हैं।
-------------
हिसार में ट्रामा सेंटर बनाने की मांग कई बार उठाई जा चुकी है। दो नेशनल हाईवे और दो प्रमुख स्टेट हाईवे होने के कारण यहां रोजाना हादसे होते हैं। घायलों को बचाने के लिए लोगों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। जिला मुख्यालय पर जल्द ट्रामा सेंटर बनाया जाना चाहिए।
- संजीव भोजराज, अध्यक्ष, मदद एनजीओ।
-------------
हमारे पास एंबुलेंस उपलब्ध हैं। डायल 112 पर कॉल आने के कुछ सेकेंड में ही एंबुलेंस, पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्रेन रवाना कर दी जाती हैं। जीपीएस लोकेशन के आधार पर संबंधित क्षेत्र में सबसे नजदीक उपलब्ध एंबुलेंस को मौके पर भेजा जाता है ताकि मरीज को गोल्डन ऑवर में उपचार देकर उसकी जान बचाई जा सके।

- डॉ. प्रभुदयाल, एसएमओ, नागरिक अस्पताल, हिसार।
-------------
10 महीने में 58 की मौत, 103 घायल
सड़क हादसों में जनवरी से अक्तूबर 2026 तक 58 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 103 लोग घायल हुए हैं। सबसे अधिक हादसे एनएच-9 और एनएच-52 पर हुए हैं। स्टेट हाईवे पर तोशाम रोड और बालसमंद रोड पर सबसे अधिक हादसे हो रहे हैं। हादसों में मरने वालों में दुपहिया वाहन चालक सबसे अधिक हैं। ब्लैक स्पॉट ढंढूर पुल के पास आठ लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed