{"_id":"6b01e4a9a2f7cf1dfc0c4f57","slug":"the-pulse-polio-campaign-will-run-for-three-days-starting-today-hisar-news-c-21-hsr1020-996537-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आज से तीन दिन चलेगा पल्स पोलियो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आज से तीन दिन चलेगा पल्स पोलियो अभियान
Sun, 22 Nov 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 22 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में 22 से 24 नवंबर तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 1000 बूथों पर पांच साल तक के बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। अभियान के तहत करीब 2.07 लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक चौधरी ने बताया कि 23 और 24 नवंबर को 118 मोबाइल टीमें घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। वहीं, 67 ट्रांजिट टीमें बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थानों पर जिम्मेदारी संभालेंगी। शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग भी अभिभावकों को जागरूक करेंगे। उन्होंने अभिभावकों से सभी पात्र बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।
