{"_id":"61e1b1034dc0167f062d345a","slug":"beware-of-fraud-through-nude-video-calls-hisar-news-hsr622029481","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूड वीडियो कॉल के जरिए होने वाली ठगी से रहें सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूड वीडियो कॉल के जरिए होने वाली ठगी से रहें सावधान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। ऑनलाइन जालसाजों ने ठगने, ब्लैकमेल करने और जबरन वसूली करने का नया तरीका अपनाया है। उप महानिरीक्षक सह पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने कहा कि नवीनतम तकनीक में साइबर अपराधी न्यूड वीडियो कॉल के जरिए ठगी कर रहे हैं। ये अपराधी व्हाट्सएप और अन्य वीडियो कॉल लोगों को करते हैं। ये जालसाज रैंडम नंबरों पर वीडियो कॉल करते हैं, जिसमें एक नग्न महिला लक्षित व्यक्ति के साथ चैट करती है। जालसाज स्क्रीन रिकॉर्डिंग एप्लिकेशन का उपयोग करके पीड़ितों को महिला के साथ चैट करते हुए रिकॉर्ड करते हैं और फिर पीड़ितों को पैसे देने की धमकी के साथ वीडियो भेजते हैं अन्यथा वे अपने चैटिंग वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर देंगे।
पुलिस उप महानिरीक्षक ने इंटरनेट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करने वाले लोगों से अपने व्यक्तिगत विवरण और तस्वीरों को सुरक्षित रखने के लिए सख्त गोपनीयता विकल्प लागू करने की अपील की है। कुछ मामले ऐसे आये हैं, जिनमें ऑनलाइन धोखेबाजों ने पीड़ितों, विशेष रूप से महिलाओं के सोशल मीडिया अकाउंट से प्रोफाइल पिक्चर या डिस्प्ले तस्वीरें चुरा लीं और फिर उन्हें पैसे की मांग के साथ नग्न तस्वीर पर मॉर्फ करके वापस भेज दिया। उन्होंने लोगों से यह भी कहा कि वे अज्ञात नंबरों से आने वाले व्हाट्सएप वीडियो कॉल को रिसीव न करें। फोन या ऑनलाइन पर अजनबियों के साथ व्यक्तिगत तस्वीरें या वीडियो कभी साझा न करें।
-----