{"_id":"62740c836227f04af21c9184","slug":"before-the-meeting-of-the-civic-minister-the-municipal-commissioner-sought-a-report-from-the-officers-reprimanded-for-getting-half-incomplete-hisar-news-hsr630867998","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय मंत्री की बैठक से पहले निगमायुक्त ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, आधी-अधूरी मिलने पर पिलाई डांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय मंत्री की बैठक से पहले निगमायुक्त ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट, आधी-अधूरी मिलने पर पिलाई डांट
विज्ञापन
हिसार। निकाय मंत्री की बैठक से पहले नगर निगम आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने एजेंडों पर रिपोर्ट मांगी। अधिकारियों की तरफ से प्रस्तुत की गई आधी-अधूरी रिपोर्ट को देखकर निगमायुक्त भड़क उठे और उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई। बैठक के बाद निगम के अधिकारी शाम तक रिपोर्ट पूरी करने में जुटे रहे।
बता दें कि छह मई को निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्त की अध्यक्षता में स्टीयरिंग कमेटी की 12वीं बैठक चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में सुबह साढ़े 11 बजे होगी। इस बैठक में सभी निगमायुक्त, डीएमसी सहित अन्य अधिकारी भाग लेंगे।
करीब एक घंटे तक चली बैठक
निगमायुक्त ने सुबह साढ़े 9 बजे निगम की सभी शाखाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें जिले की सभी निकायों के अधिकारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने प्रॉपर्टी टैक्स के अलावा सीएम विंडो पर आई शिकायतों के स्टेटस व निर्माण कार्यों की रिपोर्ट मांगी। मगर, आधी-अधूरी रिपोर्ट देखकर उन्होंने प्रॉपटी टैक्स व इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों को डांट पिलाई और शाम तक हर हालत में रिपोर्ट की कमियों को दूर करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे के मुद्दे पर भी होगी चर्चा
निकाय मंत्री के साथ होने वाली बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे, सर्वे डेटा एकीकरण, सर्वे को पूरा करना, मुख्यमंत्री शहरी निकाय स्वामित्व योजना, नागरिक सुविधाओं व बुनियादी ढांचे की कमी वाले क्षेत्रों की घोषणाएं, निकायों की तरफ से मंजूर किए गए अनुमानित बजट का स्टेटस और पार्किंग की मार्किंग अभियान का स्टेटस आदि एजेंडों पर चर्चा की जाएगी।
बैठक में याशी कंपनी के खिलाफ नहीं हुई कार्रवाई तो शहरवासी उठाएंगे अगला कदम-ग्रोवर
पार्षद अमित ग्रोवर ने निगम आयुक्त से प्रस्ताव लागू कर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने व दोबारा डोर टू डोर सर्वे करने की मांग की है। निगम आयुक्त ने उन्हें कहा कि 2-3 दिन में हाउस में पास प्रस्ताव की रिपोर्ट बनाकर सरकार को भेज दी जाएगी। पार्षद ने बताया कि इस प्रस्ताव को लागू करने के लिए निकाय मंत्री से मिलने का समय मांगा है। पार्षद ने कहा कि शुक्रवार को चंडीगढ़ में होने वाली बैठक में अगर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई करने या दोबारा से सर्वे करने का फैसला नहीं लिया जाता है, तो शहरवासियों के साथ अगला कदम उठाया जाएगा।