{"_id":"688e56aca21863e57a0c4db1","slug":"basda-minor-broke-drain-overflowed-250-acres-filled-with-water-hisar-news-c-21-hsr1020-679902-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बासड़ा माइनर टूटी, ड्रेन ओवरफ्लो... 250 एकड़ में भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बासड़ा माइनर टूटी, ड्रेन ओवरफ्लो... 250 एकड़ में भरा पानी
Sat, 02 Aug 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 02 Aug 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद/हिसार। बालसमंद के पास शनिवार को बासड़ा माइनर दोनों साइड से टूट गई। इससे आसपास के 200 एकड़ में पानी भर गया। वहीं गांव आर्यनगर के पास से गुजर रही ड्रेन भी ओवरफ्लो हो गई। इससे ड्रेन का गंदा पानी गांवों और खेतों में फेल गया। इससे करीब 50 एकड़ में पानी भर गया।
ड्रेन टूटने से बचाने के लिए प्रशासन अधिकारी मौके पर पहुंचे। ड्रेन व माइनर से पांच गांवों की आबादी को डूबने का खतरा बन गया है। नहरी विभाग के अधिकारियों ने मनरेगा के मजदूरों को लगाकर मिट्टी से भरे कट्टे लगाकर माइनर व ड्रेन को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। दोपहर बाद नलवा विधायक रणधीर पनिहार भी मौके पर पहुंचे।
-- --
5 गांवों की आबादी को खतरा
टोकस के सरपंच बेगराज ने बताया कि सुबह चार बजे से गांव को डूबने से बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अगर ड्रेन टूट जाती है तो टोकस, पातन, मुकलान, आर्यनगर, हिंदवान सहित अन्य आबादी को डूबने का खतरा है। तेज बारिश से ड्रेन का गंदा पानी और नहर टूटने से आसपास के किसानों के लिए आफत बना हुआ है। खेतों में खड़ी कपास की फसल पर खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सफाई के नाम पर मोटा पैसा इधर से उधर हो जाता है। लेकिन सफाई नहीं होती है। बार-बार बैठकों में जल संघर्ष समिति द्वारा ड्रेन की क्षमता बढ़ाने के लिए मुद्दा उठाया गया। बस हर बार एमरजेंसी में खर्च से दस गुणा बजट को कमीशन के रूप में खाना ही नियम बना लिया गया है।
- सुरेंद्र आर्य, धीरणवास।
-- -- -- -
नलवा विधानसभा के हिंदवान, शाहपुर, आर्यनगर, पातन, टोकस, रावलवास खुर्द, सीसवाला, मात्रश्यम, किरतान आदि गांव भारी बारिश, ड्रेन के लगातार रिसाव, बालसमंद माइनर, चौधरी माइनर के बार-बार टूटने से फसल जलमग्न होने के कारण किसानों को भारी नुकसान। सरकार किसानों की फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे।
- संदीप धीरणवास, जिला पार्षद प्रतिनिधि।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने मिर्जापुर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के दिए निर्देश
हिसार। पीडबल्यूडी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने शनिवार को गांव मिर्जापुर में जलभराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जलभराव की समस्या का स्थाई समाधान करने के निर्देश दिए। संबंधित विभागों के अधिकारियों को नालों की सफाई करवाने और गंदे पानी की निकासी का उचित समाधान करने की हिदायत दी। गांव में साफ-सफाई व्यवस्था भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मंत्री रणबीर गंगवा ने उपायुक्त अनीश यादव को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। इस अवसर पर जिला परिषद चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, पालाराम आदि उपस्थित थे।