फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Barwa's youth committed suicide by jumping in front of a train, in the suicide note he held 12 people including his father responsible

Hisar News: बड़वा के युवक ने ट्रेन के सामने कूद दी जान, सुसाइड नोट में पिता समेत 12 को ठहराया जिम्मेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Barwa's youth committed suicide by jumping in front of a train, in the suicide note he held 12 people including his father responsible
हिसार। हिसार-चिड़ौद के बीच बड़वा गांव के अमनदीप (27) ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। अमनदीप के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें उसने अपने पिता सहित 12 लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। रेलवे थाना पुलिस ने इस संबंध में उसके पिता सहित 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

बड़वा निवासी भगवती ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका पति अमनदीप 16 अप्रैल को घर से बिना बताए चला गया था। उसका शव वीरवार को रेलवे ट्रैक पर मिला और उसकी जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में उसके पति ने अपनी मौत का जिम्मेदार बड़वा निवासी सुभाष चंद्र, राजस्थान के राजगढ़ जिले के गांव चैनापुरा निवासी नरेश, सुरेश व बुआ कमल देवी, फतेहाबाद जिले के गांव धांगड़ निवासी बिमला देवी, गांव चबला मोरी निवासी बुआ टिमला, गांव काजलहेड़ी निवासी प्रेमा व राधेश्याम, चौधरीवास निवासी बुआ का बेटा अजय व रोहित और रावतखेड़ा निवासी हवासिंह पटवारी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। यह सुसाइड नोट उसके पति ने अपने हाथ से लिखा हुआ है। इन सभी आरोपियों ने उसके पति को जमीन व घर के लिए लंबे समय से मानसिक व शारीरिक परेशान कर रखा था। इससे परेशान होकर उसके पति ने ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed