{"_id":"67d728248a91e594ee0fc07b","slug":"ban-imposed-on-conducting-wedding-ceremonies-in-a-normal-way-and-playing-dj-hisar-news-c-21-hsr1005-586037-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: शादी समारोह को सामान्य ढंग से करने और डीजे बजाने पर लगाई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: शादी समारोह को सामान्य ढंग से करने और डीजे बजाने पर लगाई रोक
Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हांसी। अखिल भारतीय कालीरामण खाप का वार्षिक उत्सव गांव सिसाय के कालीरामण राष्ट्रीय खाप के चबूतरे पर मनाया गया। इस वार्षिकोत्सव में हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, बिहार सहित अन्य प्रदेशों से कालीरामण खाप के लोग पहुंचे। बैठक में शादी समारोह को खर्चीला व भव्य करने के बजाय सामान्य ढंग से करने और डीजे बजाने पर रोक लगाने के बारे में फैसला लिया।
अखिल भारतीय कालीरामण खाप के राष्ट्रीय संगठन सचिव सूबे सिंह आर्य ने बताया कि वार्षिक उत्सव की अध्यक्षता जिला परिषद के चेयरमैन सोनू सिहाग डाटा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी बलवंत कोच उपस्थित हुए। खाप के राष्ट्रीय प्रधान कर्मबीर सिंह भैणी अकबरपुर ने उपस्थित लोगों से एकजुट होकर समाज के उत्थान में अपना योगदान देने का आह्वान किया।
वार्षिक उत्सव में कालीरामण खाप से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया तथा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। जिनमें मुख्य तौर पर आज के दौर में युवाओं में बढ़ रही नशे की लत को देखते हुए नशा मुक्ति के लिए कालीरामण खाप के युवाओं से आगे आने व समाज की भलाई करने का आह्वान किया गया। इसके साथ ही खुद के गोत्र में राणा के स्थान पर पूरा कालीरामण लिखने की लिए एकराय बनी। मृत्यु भोज पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा शादी-समारोह को खर्चीला व भव्य करने के बजाय सामान्य ढंग से शादी करने तथा डीजे बजाने पर रोक लगाने के बारे में फैसला लिया गया। कार्यक्रम में कालीरामण खाप की कई लड़कियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।