फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bajrang Garg said - The state government has snatched the rights of 90 percent of the farmers.

Hisar News: बजरंग गर्ग बोले- प्रदेश सरकार ने 90 प्रतिशत किसानों से उनका हक छीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Bajrang Garg said - The state government has snatched the rights of 90 percent of the farmers.
हिसार में पत्रकारवार्ता को संबो​धित करते बजरंग गर्ग। 
हिसार। कांग्रेस के जिला शहरी प्रधान बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकारी आंकड़ों के अनुसार 5 लाख 29 हजार किसानों की 31 लाख एकड़ से ज्यादा में फसल खराब हुई हैं। सरकार ने सिर्फ 10 प्रतिशत किसानों को थोड़ी बहुत मुआवजा राशि देने की घोषणा कर किसानों के साथ क्रूर मजाक किया है। 5 लाख 29 हजार किसानों को मुआवजा देने के बजाय केवल 53,821 को 116 करोड़ मुआवजे का एलान किया है। प्रदेश सरकार ने 90 प्रतिशत किसानों से उनका हक छीन लिया।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बजरंग गर्ग ने कहा कि फरवरी- मार्च 2025 में बेमौसमी बारिश में ओलावृष्टि के कारण गेहूं व सरसों जो खराब हुई थी। उसका मुआवजा भी सरकार ने अब तक नहीं दिया है। गर्ग ने कहा कि सरकार के चहेतों ने सरकारी अधिकारियों से मिलकर धान व बाजरे खरीद में करोड़ों रुपये का घोटाला किया है। इस अवसर पर एससी सेल जिला ग्रामीण अध्यक्ष रतन बडगुज्जर,महिला जिलाध्यक्ष संतोष जून,एससी सेल जिला शहरी अध्यक्ष सोनू लंकेश, युवा जिला प्रधान विकास ढांडा, हिसार हलका युवा अध्यक्ष भारत सोनी आदि कांग्रेस प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed