{"_id":"68fd26e3dd18370b6500119c","slug":"bail-hearing-of-manish-caught-with-opium-on-30th-hisar-news-c-21-hsr1020-736782-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अफीम के साथ पकड़े गए मनीष की जमानत पर सुनवाई 30 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अफीम के साथ पकड़े गए मनीष की जमानत पर सुनवाई 30 को
विज्ञापन
हिसार। नशा तस्करी के मामले में गिरफ्तार बरवाला के वार्ड 12 निवासी मनीष ने जमानत याचिका दायर की है। एडीजे डॉ. दयानंद भारद्वाज की अदालत ने पुलिस से इस पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।
बरवाला थाना पुलिस ने 12 सितंबर 2025 को मनीष के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मनीष हिसार से बस द्वारा बरवाला आ रहा है और उसके पास काले रंग के बैग में अफीम है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बरवाला बस अड्डे पर रेड की, लेकिन आरोपी वहां नहीं उतरा। बाद में टोहाना-बरवाला बाईपास पर बस से उतरते ही पुलिस ने उसे काबू किया। तलाशी में उसके बैग से 505 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने मनीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया। अब आरोपी ने अदालत में जमानत याचिका दायर की है।