{"_id":"6809412762e7bebe2d0d37c1","slug":"badminton-player-jyoti-won-silver-medal-in-khelo-india-para-gamesbadminton-player-jyoti-won-silver-medal-in-khelo-india-para-games-hisar-news-c-21-hsr1020-611197-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्योति ने जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: खेलो इंडिया पैरा गेम्स में बैडमिंटन खिलाड़ी ज्योति ने जीता रजत पदक
विज्ञापन
हिसार। रजत पदक के साथ बैडमिंटन खिलाड़ी ज्योति। स्वयं
हिसार। दिल्ली के आईजी स्टेडियम में हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में बहबलपुर की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी ज्योति ने रजत पदक हासिल किया है। ज्योति अब तक राष्ट्रीय से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत अपने नाम कर चुकी हैं।
वह एक साल से एएस बैडमिंटन एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। वह यूथ एशियन पैरा गेम्स में दो रजत पदक जीत चुकी। 2020 में ब्राजील में हुई अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में भी ज्योति ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया था। ज्योति ने बताया कि 2018 में हिसार में ही एएस एकेडमी से बैडमिंटन की शुरुआत की थी। यहां अभ्यास करने के बाद ज्योति ने हैदराबाद, बहादुरगढ़, हिमाचल प्रदेश और करनाल में प्रशिक्षण लिया। मगर अब एक साल से वह फिर से हिसार की एएस एकेडमी में अभ्यास कर रही हैं। पदक जीतने पर एकेडमी के निदेशक जगबीर शर्मा और उनके प्रशिक्षक दीपक ने बधाई दी। ज्योति बताती हैं कि वह नेशनल स्तर पर 4 स्वर्ण, 5 रजत और 3 कांस्य पदक जीत चुकी हैं।
इसी प्रकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 20 पदक अपने नाम कर चुकी। इनमें ज्यादातर रजत और कांस्य पदक शामिल हैं। ज्योति अभ्यास के लिए रोजाना बहबलपुर से बस में आती है। ज्योति एसएच-4 कैटेगिरी में खेली थी।
विज्ञापन
यूटिलिटी स्पोर्ट्स मीट में अमित शर्मा ने मारी बाजी : उधर, हाल ही में विद्युत नगर में एचएसपीजी की ओर से हुई 12वीं इंटर पावर यूटिलिटी स्पोर्ट्स मीट बैडमिंटन में लगातार दूसरी बार अमित शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। वह दो साल से एएस एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहा है। इससे पहले भी अमित कई पदक जीत नाम रोशन कर चुका हैं। अमित विद्युत नगर में रहता है।