फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Baba cheated by luring him to double the jewellery, case registered

जेवरात दोगुने करने के लालच देकर बाबा ने की ठगी, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Baba cheated by luring him to double the jewellery, case registered
बास। सोने के जेवरात को दोगुना कराने का लालच देकर एक बाबा ने दंपती को ठग लिया। पीड़ित दंपती ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने दंपती की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गढ़ी निवासी सुरेश ने बताया कि वह और उसकी पत्नी राजबाला दवा लेने के लिए सीएचसी सोरखी में गए हुए थे। दवा लेने के बाद वह अपनी स्कूटी से बस अड्डा सोरखी से करीब तीन एकड़ गढ़ी की तरफ पहुंचे, तो पीछे से एक सफेद रंग की कार उनके आगे आकर रुकी। कार में से भगवा रंग की चादर ओढ़े हुए एक बाबा उतरा। उसने बरवाला जाने का रास्ता पूछा व फिर उनके साथ बातें करने लगा। जादू का खेल दिखाने लगा व घर में खुशी लाने के लिए कहने लगा। उसकी पत्नी को कहने लगा तू अपने पहने हुए सोने की बाली व तबीजी निकालकर दे, वह इसे दोगुना बना देगा। वो उसकी बातों में आ गए और उन्होंने उसे बाली व तबीजी निकालकर दे दी। बाबा ने उन्हें कहा कि तुम एक किलोमीटर वापस जाओ। जब यहां आओगे तो तुम्हारा सोना दोगुना हुआ मिलेगा। वह उसकी बातों में आ गए और अपनी स्कूटी पर एक किलोमीटर दूरे चले गए। जब वापस उसी जगह पर आए तो वह बाबा व कार वहां नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed