फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   B.Sc Computer Science will give you a chance to become a professor from a networking engineer

बीएससी कम्प्यूटर साइंस देगी नेटवर्किंग इंजीनियर से प्रोफेसर बनने का मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
B.Sc Computer Science will give you a chance to become a professor from a networking engineer
हिसार। अगले महीने के पहले सप्ताह में कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होगी। जो विद्यार्थी कंप्यूटर के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं उनके लिए यह एडमिशन प्रक्रिया एक बेहतरीन मौका है। कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए बीएससी कंप्यूटर साइंस के यूजी कॉर्स में दाखिला ले सकते हैं। कम्प्यूटर साइंस से बीएससी करने के बाद विद्यार्थियों के पास अपना भविष्य संवारने के अनेक विकल्प खुल जाते हैं। मगर इससे पहले विद्यार्थियों की कॅरिअर काउंसिलिंग बहुत जरूरी है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थी जिले के विभिन्न राजकीय महाविद्यालयों में बीएससी कम्प्यूटर साइंस यूूजी कॉर्स में दाखिला लेकर अपना भविष्य संवार सकते हैं। कम्प्यूटर साइंस के प्राध्यापकों का कहना है कि वर्तमान समय में सूचना प्रौद्योगिकी के युग मे कंप्यूटर साइंस के कोर्स का सबसे ज्यादा महत्व है और विद्यार्थियों को इस कोर्स की तरफ रुझान करना चाहिए।
विज्ञापन

बीएससी कंप्यूटर साइंस में कॅरिअर
बीएससी कम्प्यूटर साइंस करने के बाद विद्यार्थी आईटी, टेलीकम्युनिकेशन, डेटाबेस मैनेजमेंट, वेब डिजाइनिंग, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, मल्टीमीडिया, एम्बेडेड सिस्टम, एप डेवलपमेंट, गेमिंग इंडस्ट्री, हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग आदि क्षेत्र में दक्षता हासिल कर अच्छा रोजगार हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन

जिले के इन कॉलेज में उपलब्ध यह कोर्स
राजकीय महाविद्यालय हिसार के बीएससी कंप्यूटर साइंस में 80 सीटें हैं व बीएससी कम्प्यूटर एप्लीकेशन की 50 सीटें हैं। राजकीय महिला महाविद्यालय हिसार में बीएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीटें हैं। डीएन कॉलेज में भी बीएससी कंप्यूटर साइंस की 60 सीटें हैं। बीएससी कंप्यूटर साइंस बैचलर डिग्री कोर्स है। इसकी अवधि 3 साल होती है। इस कोर्स में एडमिशन के लिए विद्यार्थी को पीसीएम सब्जेक्ट के साथ 12वीं पास होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंप्यूटर साइंस से यूजी व पीजी कोर्स के बाद यहां ये मिल सकती है जॉब
सॉफ्टवेयर डेवलपर
नेटवर्किंग इंजीनियर
एप डेवलपर
डाटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर
कंप्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर
कंप्यूटर नेटवर्क आर्किटेक्ट
कंप्यूटर सिस्टम एनालिस्ट
वेब डेवलपर
कंप्यूटर एंड इन्फॉर्मेशन रिसर्च साइंटिस्ट
इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी एनालिस्ट
आईटी प्रोजेक्ट मैनेजर
कंप्यूटर एंड इन्फॉर्मेशन सिस्टम मैनेजर
सॉफ्टवेर टेस्टर
ई-कॉमर्स स्पेशलिस्ट
कंप्यूटर प्रोग्रामर
डेटा वेयरहाउस एनालिस्ट
आज 21वीं सदी कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी को समर्पित है। 12वीं के बाद कंप्यूटर सांइस में दाखिला लेना विद्यार्थियों की पहली पसन्द बना हुआ है। इस क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाने के लिए विद्यार्थी 12वीं के बाद बीसीए, बीएससी कंप्यूटर, व पीजीडीसीए कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।

प्रो. बंता सिंह जांगड़ा, विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर विभाग, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हांसी।
आज का जमाना पूरी तरह से कंप्यूटर युग हो चुका है। हर सेक्टर में कंप्यूटर और आईटी का इस्तेमाल हो रहा है। इसलिए कंप्यूटर साइंस में कॅरिअर काफी उज्ज्वल नजर आता है। जिन स्टूडेंट्स की इसमें रुचि हैं, वे लोग इस क्षेत्र में काफी ऊंचाइयों जा सकते हैं।
प्रो. डॉ. यशवंत सांगवान, एचओडी, कंप्यूटर साइंस विभाग, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed