{"_id":"693f0c4a9bab6237e7093a85","slug":"avail-the-benefits-of-the-universal-health-scheme-hisar-news-c-21-hsr1005-770155-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना का लाभ उठाएं
Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस (यूएचसी डे) मनाया गया। अस्पताल के एसएमओ डॉ. प्रभुदयाल ने बताया कि प्रदेश में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज के लिए आयुष्मान भारत - चिरायु हरियाणा योजना संचालित है। इसके तहत 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य सुरक्षा देय है।
नागरिक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. लता सांगवान और डॉ. नेहा ने बताया कि निरोगी हरियाणा योजना के तहत व्यापक स्वास्थ्य जांच और मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना (एमएमआईवाई) जैसी पहल भी चल रही है। एनएचएम के डीपीएम डॉ. नीरज गुप्ता ने बताया कि यह दिवस बढ़ते स्वास्थ्य खर्चों के कारण परिवारों पर बढ़ते बोझ को उजागर करता है। पीएमडब्लू प्रदीप पूनिया ने कुष्ठ नियंत्रण, डीपीएम सपना, एसटीएस अमरजीत कौर, मंदीप मलिक ने टीबी के मुफ्त इलाज, जांच, दवा और पोषाहार वितरण योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने का आह्वान किया।