{"_id":"65a0332556a3cefc760471c1","slug":"attention-parvo-and-distemper-virus-spreading-rapidly-in-dogs-in-winter-complaints-of-vomiting-and-bloody-diarrhea-increased-hisar-news-c-21-hsr1020-298052-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सावधान! सर्दी में कुत्तों में तेजी से फैल रहा पार्वो व डिस्टेंपर वायरस, उल्टी-खूनी दस्त की शिकायतें बढ़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सावधान! सर्दी में कुत्तों में तेजी से फैल रहा पार्वो व डिस्टेंपर वायरस, उल्टी-खूनी दस्त की शिकायतें बढ़ीं
विज्ञापन
हिसार। ठिठुरती ठंड में मानवीय जीवन के साथ-साथ जीव-जंतुओं से लेकर पशुओं की सेहत पर भी असर पड़ने लगा है। इन दिनों सर्दी में कुत्ताें में कैनाइन डिस्टेंपर और पार्वो वायरस के तेजी से बढ़ने से उल्टी-खूनी दस्त की शिकायतें बढ़ रही हैं। लुवास के पशु चिकित्सा निदान विभाग में उपचार के लिए रोजाना 20 से 25 कुत्ते पहुंच रहे हैं। इनमें एक साल या फिर इससे कम उम्र के कुत्ते शामिल हैं।
बता दें, कि सर्दी के कारण अधिकतर वहीं कुत्ते डिस्टेंपर व पार्वो वायरस की चपेट में आ रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन तक नहीं लगवाई हैं। ज्यादा दिक्कत होने पर कई बार तो कुत्ते की मौत तक हो जाती है। पशु चिकित्सा निदान विभाग में कार्यरत चिकित्सकों की मानें तो हर साल कुत्ते को वैक्सीन लगाई जानी चाहिए, ताकि उन्हें वायरस से बचाया जा सके।
पालतू कुत्तों को ऐसे बचाएं सर्दी से
- हर साल वैक्सीन लगवाएं।
- सुबह वॉक में साथ न ले जाएं।
- शाम पांच बजे के बाद बाहर न निकालें।
- ज्यादा वेंटिलेशन हो, वहां कुत्तों को रखा जाएं।
- गुनगुना पानी पिलाएं।
- घर में एक से ज्यादा कुत्ते हो तो सफाई का विशेष ध्यान रखे। दोनों को अलग-अलग रखा जाएं।
सर्दी से बचाव के लिए गाड़ी के नीचे बैठते हैं, इसलिए जरूर चेक करें
सर्दी से बचाव करने के लिए अक्सर कुत्ते गाड़ी के नीचे बैठते हैं। चालक गाड़ी स्टार्ट करने से पहले ध्यान नहीं देता है। ऐसे में अक्सर कुत्ते की हड्डी टूट जाती है या फिर उसी समय ही मर जाता है। ऐसे में गाड़ी स्टार्ट करने से पहले नीचे जरूर देखें कि कहीं कोई कुत्ता तो नहीं बैठा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
कुत्तों को खिलाएं ताजा भोजन
पशुपालन विभाग के उप निदेशक सुभाष जांगड़ा ने बताया कि सर्दी में कुत्तों को बासी भोजन न खिलाकर उन्हें ताजा खाना खिलाएं। यदि ऐसा नहीं करते हैं तो कुत्तों को निमोनिया हो सकता है। ऐसे में उन्हें सांस लेने में दिक्कत होगी। वह खाना-पीना छोड़ देगा। निमोनिया बिगड़ने पर कुछ समय बाद तो उसकी मौत तक हो जाती है।