फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempted theft at Rampal's ashram foiled; three accused arrested.

Hisar News: रामपाल के डेरे में चोरी का प्रयास विफल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Attempted theft at Rampal's ashram foiled; three accused arrested.
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
घिराय। बरवाला थाना पुलिस ने हिसार-चंडीगढ़ रोड (एनएच-52) स्थित रामपाल के डेरे में चोरी के प्रयास को विफल करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार 27 अगस्त की रात करीब 11 बजे डेरे में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात मुख्य सिपाही रमेश कुमार और एसपीओ महावीर को दीवार के पास संदिग्ध आहट सुनाई दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो तीन युवक चोरी की नीयत से दीवार फांदकर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को मौके पर पकड़ लिया जबकि दो अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। जिन्हें बाद में बाद में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपी की पहचान सोनू उर्फ बुगली निवासी वार्ड नंबर-18, जेवरा (बरवाला) के रूप में हुई। उसके कब्जे से सिल्वर रंग की एक टोपी (कड़ाया) बरामद हुई। पुलिस ने फरार आरोपियों सुमित उर्फ मोटा निवासी गैबीपुर और मनोज उर्फ मुगली निवासी वार्ड नंबर-18, बरवाला को भी गिरफ्तार कर लिया। थाना बरवाला में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। तीनों को अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed