फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Attempt to uproot ATM with gas cutter

एटीएम को गैस कटर से उखाड़ने का प्रयास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Attempt to uproot ATM with gas cutter
हांसी (हिसार)। बैंक के बाहर लगे एटीएम बूथ के शटर का ताला तोड़कर चोरों ने एटीएम को उखाड़ ले जाने का प्रयास किया। चौकीदार को देखकर चोर मौके से भाग गए। बैंक का एक कर्मचारी सुबह साढ़े नौ बजे बैंक खोलने के लिए पहुंचा तो उसने देखा एटीएम बूथ के शटर का ताला टूटा हुआ है।
विज्ञापन

इसकी सूचना तुरंत बैंक मैनेजर और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही शहर थाने के एडिशनल एसएचओ सुरेश कुमार मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना कर बैंक मैनेजर से बातचीत की और उन्होंने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन

मिली जानकारी अनुसार पुराना बस स्टैंड के पास पंजाब नेशनल बैंक में लगी एटीएम को शुक्रवार को सुबह 3 बजकर 35 मिनट पर चोर ग्रैंड आई टेन सफेद रंग की गाड़ी में चार युवक सवार होकर आए थे। जिन्होंने गाड़ी की नंबर प्लेट से भी छेड़छाड़ की हुई थी। सभी आरोपियों ने अपने मुंह को मंकी कैप से ढंका हुआ था। एक युवक अपने पीछे गैस कटर टांगे हुए था। चोरों ने पहले तो गाड़ी को बैंक के सामने गली में ले जाकर पूरी तरह से रैकी की। सबसे पहले चोरों ने एटीएम के शटर का ताला तोड़ा, उसके बाद एटीएम बूथ के अंदर प्रवेश किया। चोरों ने जब गैस कटर से एटीएम को काटने का प्रयास किया तो गली के अंदर रेकी कर रहे चोरों के एक साथी ने देखा कि चौकीदार वहां घूम रहा है। उसके बाद उन्होंने अपने साथियों को इशारा किया और वे अंदर से बाहर निकले और गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम में दस लाख कैश था
बैंक मैनेजर अशोक भूटानी ने बताया कि इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी। एटीएम की जांच पड़ताल की तो देखा एटीएम को कटर से काटने का प्रयास किया गया। मैनेजर ने बताया कि एटीएम में करीब साढ़े दस लाख रुपये के करीब कैश था, जो बच गया।

वर्जन
मामले में पुलिस छानबीन कर रही है व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। फुटेज में चार युवक दिखाई दे रहे हैं। हमने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
- एडिशनल एसएचओ सुरेश कुमार, शहर थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed