{"_id":"69fb96e5387a3016cd0a070c","slug":"attempt-to-seize-ancestral-land-destroyed-cotton-crop-with-tractors-hisar-news-c-21-hsr1020-864427-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास ट्रैक्टरों से नष्ट की कपास की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का प्रयास ट्रैक्टरों से नष्ट की कपास की फसल
Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 07 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
बास। गांव बडाला में पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने के प्रयास में कुछ लोगों ने किसान से मारपीट की और ट्रैक्टरों से कपास की फसल को नष्ट कर दिया। आरोपियों ने किसान को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर समेत अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की है।
शिकायतकर्ता कश्मीर ने बताया कि उनके परिवार के पास गांव में लगभग 149 कनाल 7 मरले पुश्तैनी जमीन है जिस पर उनका वैध कब्जा है। उन्होंने कहा कि 4 मई की सुबह करीब 11 बजे जब वह अपने खेत में पहुंचा तो 5-6 युवक लाठी-डंडों के साथ मौजूद थे। आरोप है कि युवकों ने दो ट्रैक्टरों से कपास की फसल को रौंद दिया। रोकने का प्रयास किया तो आरोपी विक्की, प्रवेश, अंकित, सुधीर ने मारपीट की और उसे व परिवार को जान से मार देंगे। बास थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। जांच एएसआई अमन कुमार को सौंपी गई है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। संवाद