{"_id":"6813bdb79bff3c989c028900","slug":"attack-on-encroachment9-kiosks-removed-on-delhi-road-goods-confiscated-hisar-news-c-21-hsr1005-616981-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अतिक्रमण पर वार..दिल्ली रोड पर 9 खोखे हटाए, सामान जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अतिक्रमण पर वार..दिल्ली रोड पर 9 खोखे हटाए, सामान जब्त
Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
हिसार नगर निगम दोबारा अतिक्रमण हटाओ अभियान में अतिक्रमण हटाते कर्मचारी।
हिसार। दिल्ली रोड को अतिक्रमण मुक्त करने की मुहिम के तहत नगर निगम ने वीरवार को सिरसा चुंगी से रेलवे रोड तक स्थायी तौर पर रखे गए 9 खोखे हटा दिए। रोड के दोनों और खड़ीं रेहड़ियां हटवाकर कई जगह सामान भी जब्त कर लिया। टीम के साथ पुलिस बल भी मौजूद रहा, हालांकि किसी ने विरोध नहीं किया। लेकिन इससे पहले रेहड़ी संचालकों ने नगर निगम कार्यालय पहुंचकर रोष जताया। शाम को बाजारों में मुनादी कर शुक्रवार को काम बंद रखने की घोषणा की। मेयर प्रवीण पोपली ने कहा, वे दिल्ली रोड को जाम मुक्त करवाकर रहेंगे। कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अपराह्नन करीब 3 बजे नगर निगम की टीम दलबल के साथ सिरसा चुंगी के पास पहुंची। यहां ज्यादातर जगहों पर कच्चे शेड बनाकर व खोखे रखकर अतिक्रमण किया हुआ था। भाजपा कार्यालय के सामने सड़क किनारे कच्चा शेड बना रखा था, जो खाली पड़ा था। टीम ने इसे हटा दिया। अनाज मंडी के गेट के आगे दो अवैध शेड व 9 खोखे मिले। इन्हें जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गए। रेड स्कवेयर मार्केट में भी एक खोखा रखा हुआ था, जो खाली था। टीम इसे उठाकर निगम कार्यालय ले गई।
ताला लगाकर खड़ी की थी रेहड़ियां
जिला नागरिक अस्पताल के पास सड़क किनारे खड़ी दो रेहड़ियों को भी जब्त किया गया। इनमें से एक गन्ने के जूस की थी। इन दोनों पर ताले लगे थे। निगम की टीम ने यहां से एक काउंटर भी जब्त किया। जूस की रेहड़ी पर लगे ताले को मौके पर पहुंचे रेहड़ी मालिक ने ही खोल दिया, जबकि दूसरी रेहड़ी पर लगे ताले को निगम कर्मचारियों ने तोड़ दिया।
विज्ञापन
ये सामान भी किया जब्त
टीम ने गुरुद्वारे के पास खेल के सामान की दुकान के आगे रखा सामान जब्त किया। हाउसिंग बोर्ड के पास रोड किनारे सब्जी बेच रही गाड़ी से कांटा जब्त किया। टीम रेड स्कवेयर मार्केट पहुंची तो यहां बीएसएनएल कार्यालय के पास खाने-पीने के सामान की रेहड़ियां लगी थीं। टीम को देखते ही संचालक इन्हें लेकर भागने लगे। कर्मचारियों ने इनका कुछ सामान जब्त कर लिया।
पुलिस चौकी के सामने खोखे की आड़ में खुल में पी जाती थी शराब
टीम अनाज मंडी के गेट पर पहुंची। यहां पुलिस चौकी के पास स्थित शराब ठेके के सामने कुछ खोखे रखे हुए थे। लोगों ने अधिकारियों को बताया कि इन खोखों की आड़ में यहां खुले में बैठकर शराब पी जाती है। मौके पर शराब की खाली बोतलें भी पड़ी थीं। निगम की टीम ने जैसे ही इन खोखो को ढहाना शुरू किया तो एक खोखे से बड़ी संख्या में बीयर की बोतलें निकलीं। खास बात यह है कि ये खोखे अनाज मंडी पुलिस चौकी के ठीक सामने रखे हुए थे।
शेड व खोखो में मिले बिजली के अवैध कनेक्शन
अभियान के दौरान जितने भी अवैध शेड व खोखे ढहाए गए सभी में बिजली के अवैध कनेक्शन मिले। इन्हें ढहाने से पहले कनेक्शन काटना पड़ा। टीम के साथ बिजली निगम के कर्मचारी भी मौजूद रहे।
दुकान संचालक बोले-यह हमारी जमीन है
टीम बस स्टैंड के पास पहुंची तो गोहाना जलेबी वालों ने गैस भट्ठी दुकान के बाहर रखी हुई थी। कर्मचारी सामान उठाने लगे तो दुकान मालिक ने कहा, उन्होंने अपनी जमीन पर ही सामान रखा हुआ है। वह कागजात लेकर आए और बीएंडआर के जेई राजकुमार को दिखाए। उन्होंने कहा, दस्तावेज काफी पुराने हैं। इस पर फैसला हुआ कि मौके की पैमाइश करवाई जाएगी, ताकि अतिक्रमण है या नहीं, इस बारे में पता चल सके।
अधिकारियों ने किसी की अपील नहीं सुनी
कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने रोजी-रोटी का हवाला देते हुए कार्रवाई न करने की अपील की। लेकिन अधिकारियों ने एक न सुनी। उन्होंने कहा, सभी को इस कार्रवाई के संबंध में पहले ही अवगत करवा दिया गया था। बावजूद इसके स्वत: नहीं हटे। गौरतलब है कि मेयर प्रवीण पोपली ने अभियान के पहले दिन लोगों से हाथ जोड़कर 30 अप्रैल तक रेहड़ियां-खोखे सड़कों से हटाने की अपील की थी। नहीं हटाने पर एक मई से सामान जब्त करने की चेतावनी दी थी।
रेहड़ी-खोखे संचालकों ने की मुनादी
दिल्ली रोड से हटाए गए रेहड़ी वाले निगम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने निगम के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस दौरान भीम आर्मी के नेता प्रदीप भानखड़ ने बताया कि जिंदल चौक पर रेहड़ी वालों को हटा दिया गया है और सेक्टर 16-17 में रेहड़ी लगाने को कहा गया है, जबकि वहां इनका काम नहीं चलेगा। निगम गरीब पर कार्रवाई कर रहा है और अमीरों को संरक्षण देने का काम करता है। भानखड़ ने कहा कि निगम के इस अभियान के विरोध में शुक्रवार को शहर में एक भी रेहड़ी नहीं लगेगी। रेहड़ी संचालकों ने बाइक पर घूम-घूमकर इसकी मुनादी भी की।