{"_id":"6a417616545edfcd7004340a","slug":"athletes-running-from-pillar-to-post-for-gradation-certificates-hisar-news-c-21-hsr1005-900207-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ग्रेडेशन प्रमाणपत्र के लिए भटक रहे खिलाड़ी
विज्ञापन
हिसार। विभागों में खेल कोटे से भर्ती के लिए खिलाड़ियों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। इसके लिए खिलाड़ियों से ग्रेडेशन प्रमाणपत्र मांगे जा रहे हैं लेकिन इन्हें बनाने के लिए कई खिलाड़ी भटक रहे हैं।
इस समस्या को सुलझाने के लिए राज्य सरकार ने हाल ही में हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन समेत कई प्रकार की प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए ग्रेडेशन प्रमाणपत्र बनाने की मंजूरी दी है। इसका लाभ कई खिलाड़ियों को मिलने की उम्मीद है लेकिन खेल विभाग आयोजक संस्था से सत्यापन के बाद ही यह प्रमाणपत्र जारी करता है। इस प्रक्रिया में कई सप्ताह का समय लग जाता है।
इससे परेशान रमेश, जयपाल, सुरेश, प्रियंका, मोनू, सुनील आदि खिलाड़ियों ने बताया कि कई बार खेल कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं। पहले इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी कराने के लिए कई चक्कर लगाने पड़े लेकिन अब विभागीय प्रक्रिया पूरी होने के लिए कई दिनों का इंतजार करना असहनीय होता जा रहा है जबकि भर्ती प्रक्रिया की अंतिम तिथि करीब आती जा रही है।