फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   At some places the green belt was destroyed to make way for sheds and car parking

Hisar News: कहीं शेड तो कहीं कार पार्किंग के लिए उजाड़ दी ग्रीन बेल्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
At some places the green belt was destroyed to make way for sheds and car parking
सेक्टर की ग्रीन बेल्ट में बनाई गई कार पार्किंग। 
हिसार। एक तरफ शहर में हरियाली कम होती जा रही है तो दूसरी तरफ पेड़-पौधों के लिए आरक्षित जमीन (ग्रीन बेल्ट) में भी हरियाली विकसित करने के बजाय अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। स्थिति यह है कि कहीं ग्रीन बेल्ट में बैठने के लिए शेड बना रखे हैं तो कहीं गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उधर, संबंधित विभाग के अधिकारियों ने इन अवैध निर्माण को लेकर चुप्पी साध रखी है।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम आंकड़े के अनुसार शहर में करीब 61 ग्रीन बेल्ट हैं। ये ग्रीन बेल्ट शहर के मुख्य मार्गों के साथ-साथ सेक्टर में बनी हुई हैं। नियमानुसार ग्रीन बेल्ट का इस्तेमाल सिर्फ हरियाली के लिए ही किया जा सकता है। अगर ग्रीन बेल्ट एरिया का इस्तेमाल अन्य किसी कार्य के लिए किया जाता है तो वह पूरी तरह अवैध है।
विज्ञापन

एचएसवीपी के सभी सेक्टरों में ग्रीन बेल्ट का प्रावधान होता है। ग्रीन बेल्ट में ज्यादातर अवैध निर्माण भी इन्हीं क्षेत्रों में किए हैं। सेक्टरवासी अपनी निजी कार्य के लिए इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। कहीं मकानों का मलबा डाला जा रहा है तो कहीं आने-जाने के लिए रास्ता बना रखा है। इसके अलावा कहीं ग्रीन बेल्ट में शेड बनाकर गाड़ियां खड़ी की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले व शहर में हरियाली की स्थिति
शहर का विकास होने के साथ-साथ हरियाली भी कम होती जा रही है। सड़कों को चौड़ा करने व पुल आदि बनाने के लिए काफी संख्या में पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग की मानें तो जिले में करीब 1.45 प्रतिशत ही हरियाली है। अगर शहर की बात करें तो यह आंकड़ा एक प्रतिशत से कम होगा। जिले का क्षेत्रफल 3983 वर्ग किलोमीटर है। वन नीति के अनुसार एक तिहाई क्षेत्र में वन होने चाहिए। इस हिसाब से 1256 वर्ग किलोमीटर में वन होने चाहिए, लेकिन अभी 733 वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र की जरूरत है।
जिंदल चौक पर ग्रीन बेल्ट में बना था सरकारी कार्यालय, निगम ने चलवाई थी जेसीबी
शहर के जिंदल चौक पर स्थित ग्रीन बेल्ट पर काफी वर्षों तक कब्जा रहा था। यहां ग्रीन बेल्ट में जनस्वास्थ्य विभाग का कार्यालय तक बना हुआ था। करीब दो वर्ष पहले ही निगम ने इस ग्रीन बेल्ट में हुए अवैध कब्जों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान विभाग का कार्यालय का भवन भी तोड़ दिया गया था और इस ग्रीन बेल्ट की चहारदीवारी करवाई गई थी।


सेक्टरों की ग्रीन बेल्ट में अगर कब्जे हैं तो इस बारे में एचएसवीपी के संबंधित अधिकारी से सर्वे करवाया जाएगा। इन सभी अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा। - प्रदीप दहिया, निगमायुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed