फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   assembly elections

हांसी से भाजपा के विनोद भयाना बने विधायक, 22 हजार 260 वोटों से हासिल की जीत

Fri, 25 Oct 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
assembly elections
विनोद भयाना के चुनाव जीतने की खुशी पर जश्न मनाते कार्यकर्ता। - फोटो : Hisar
हांसी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी विनोद भयाना ने जजपा उम्मीदवार राहुल मक्कड़ को भारी मतों से हराकर 22 हजार 260 वोट से जीत दर्ज की है। विनोद भयाना को कुल 53 हजार 191 वोट मिले हैं, जबकि राहुल मक्कड़ के खाते में 30 हजार 931 वोट दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

निर्दलीय उम्मीदवार प्रेम सिंह मलिक बिना किसी पार्टी का साथ लिए 21 हजार 639 वोट लेने में कामयाब रहे। मतों की गणना को लेकर कुल 14 राउंड हुए, जिनमें से 13 राउंड में विनोद भयाना आगे रहे। वहीं एक राउंड में मलिक को ज्यादा वोट मिले। पहले, 11वें व 12वें राउंड में राहुल ने बेेशक विनोद भयाना को टक्कर दी, जबकि अन्य सभी राउंडों में भयाना ने एकतरफा वोट प्राप्त किए। राहुल मक्कड़ व प्रेम मलिक के अलावा अन्य सभी प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में असफल रहे।
विज्ञापन

हांसी विधानसभा क्षेत्र से 25 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, जिनमें राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के ओमप्रकाश पंघाल को 3468 वोट मिले। पंघाल से ज्यादा वोट लोसुपा से हरिराम सैनी को मिले, उन्होंने 6726 वोट हासिल किए। वहीं कांग्रेस के बाद बसपा के सुरेंद्र शर्मा को 3390 वोट प्राप्त हुए। इनेलो के कुलबीर बामल ने 1388 वोट हासिल किए। भाई कपिल खनगवाल को 456 वोट, गुरदेव सिंह को 176 वोट, जयभगवान को 258 वोट व आम आदमी पार्टी के मनोज राठी को 1381 वोट मिले। मास्टर विजेंद्र जीतपुरा को 333, कामरेड सत्यनारायण भाटोल को 999 वोट, काका साहिल ठकराल को 74 वोट, एडवोकेट अमित कुमार एडवोकेट को 759, उपेंद्र को 55, कुलदीप भुक्कल को 306, कुलदीप सिंह को 235, नरेंद्र कुमार को 125 व मनदीप तालू को 106 वोट मिले। मुकुल सिंदवानी को 64, मुकेश कंवारी को 377 वोट, राधेश्याम सैनी को 236, शम्मी को 257 व सुरजीत को 322 वोट मिले। हांसी विधानसभा क्षेत्र में 450 लोगों ने नोटा का बटन दबाया। ये ऐसे लोग थे, जिनको कोई भी उम्मीदवार पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed