{"_id":"5d9b8a8b8ebc3e93c202c481","slug":"assembly-elections-hisar-news-rtk5220271163","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्षियों व अपने लोगों से सीख कर अब खिलाड़ी बन गए हैं हम: मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्षियों व अपने लोगों से सीख कर अब खिलाड़ी बन गए हैं हम: मनोहर लाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब शुरू में सत्ता में आए थे, तब दो साल तक यह जानकारी नहीं थी कि राजनीति भी इस तरह से की जा सकती है, लेकिन जैसे-जैसे विपक्षियों व अपने लोगों ने काम करने के तरीके सीखा दिए वैसे-वैसे अब हम राजनीति के खिलाड़ी बन गए। यही कारण है कि दूसरी पार्टियों के लोग भी लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार शाम को बरवाला के वार्ड-10 में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया के समर्थन में आयोजित जनसभा में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
सीएम ने कहा कि जो लोग दूसरी पार्टियों से भाजपा में आए हैं, उन्हें पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवाए गए हैं। भाजपा सरकार में किसी भी क्षेत्र से भेदभाव नहीं किया गया और विपक्षी पार्टियों के विधायक होते हुए भी समान रूप से विकास कार्य करवाए गए। भाजपा सरकार में प्रदेश में भ्रष्टाचार पर लगाम लगी है। प्रदेश में नौकरियों को लेकर पारदर्शिता बरती गई है और केवल पात्रों को ही प्राथमिकता के आधार पर नौकरिया दी हैं। नौकरियों में भेदभाव करने वाले जेल काट रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पूनिया ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर मेयर गौतम सरदाना, विधायक वेद नारंग, आशा खेदड़, मार्केट कमेटी चेयरमैन रणधीर सिंह धीरू आदि उपस्थित रहे।
ये हुए भाजपा में शामिल
बरवाला में आयोजित भाजपा की जनसभा में कांग्रेस बीसी सेल के जिलाध्यक्ष ईश्वर मालवाल, महेंद्र नारंग, रवि सरदाना, हेमराज गूंदली, पूर्व पार्षद रमेश सरदाना, राजा महता, राजेश सैनी, राजु घोड़ा, विक्की रहेजा, रोशन घणघस, पूर्व सरपंच बलजीत सिवाच, साधु राम खटाणा सहित कई लोगों को सीएम मनोहर लाल ने भाजपा ज्वाइन करवाई।