फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ASI suspended for releasing constable accused of road accident

Hisar News: सड़क हादसे के आरोपी हवलदार को छोड़ने वाला एएसआई निलंबित

Tue, 18 Jul 2023 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 18 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
ASI suspended for releasing constable accused of road accident
हिसार। सिरसा हाईवे पर कार की टक्कर से सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक विजय सिंह की मौत के मामले में लापरवाही बरतने वाले एएसआई विनोद कुमार को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि कार से स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मारने व 100 मीटर तक घसीटने के आरोपी नशे में धुत उकलाना में तैनात हवलदार सुभाष को बिना कार्रवाई किए छोड़ा था। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी हवलदार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया। हवलदार के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मूलरूप से खरकड़ी गांव के सेवानिवृत्त पशु चिकित्सक विजय सिंह अपने परिवार के साथ सेक्टर-14 में रहते थे। शनिवार शाम को वह स्कूटी पर सवार होकर बीएसएफ में अपने एक परिचित से मिलने के लिए जा रहा था। जब वे चौथा मिल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी थी और विजय सिंह को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया था। इस कारण विजय सिंह की मौत हो गई थी। बाद में कार डिवाइडर से जा टकराई थी। राहगीरों ने कार चालक हवलदार सुभाष को पुलिस के हवाले कर दिया था। बाद में जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार ने सुभाष की मेडिकल जांच नहीं करवाई। इसके बाद उसे छोड़ दिया। रविवार को परिजनों व किसान नेताओं ने शव उठाने से इन्कार करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन


सड़क हादसे के मामले में जांच अधिकारी एएसआई विनोद कुमार की लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते उसे निलंबित कर दिया है। - गंगाराम पूनिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed