फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   As soon as the infected cases are found in the village of Barala, the scope of the containment zone increased in the district

बड़ाला गांव में संक्रमित केस मिलते ही जिले में बढ़ा कंटेनमेंट जोन का दायरा

Sun, 17 May 2020 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
As soon as the infected cases are found in the village of Barala, the scope of the containment zone increased in the district
युवक का सैंपल लेते दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और एलटी अनिल। - फोटो : Hisar
जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़ने के साथ ही कंटेनमेंट जोन का दायरा भी बढ़ गया है। अब जिले में कंटेनमेंट जोन का दायरा चार से बढ़कर पांच तक जा पहुंचा है। उधर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ाला गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति की पत्नी, बेटी और भाई का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है और उन्हें होम क्वारंटीन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं राहत की बात यह भी है कि खरबला गांव निवासी दो युवक और एक अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई है। विभाग ने एहतियात के तौर पर इनकेे परिजनों और अन्य लोगों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बड़ाला गांव वासी संक्रमित व्यक्ति दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर तैनात है। 13 मई को संक्रमित व्यक्ति दिल्ली से अपने घर लौटा था। इसके बाद सूचना मिलने पर जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉक्टर रवि चौहान व उनकी टीम ने वीरवार को संक्रमित व्यक्ति का सैंपल लिया था। इसके बाद संक्रमित सिक्योरिटी गार्ड की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकेे अलावा विभाग द्वारा संक्रमित व्यक्ति की हिस्ट्री और संपर्क मेें आए अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही हैै। विभाग की तरफ से रविवार सुबह उन सभी लोगों के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव बड़ाला कंटेनमेंट जोन घोषित
स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से बड़ाला गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति के गांव के साथ लगते रोशन खेड़ा, बास, आजम शाहपुर, भाटोल जाटान और थुराना गांव को बफर जोन में शामिल किया गया है।
दड़ौली के युवक की सातवीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव
दड़ौली गांव के संक्रमित युवक की सातवीं रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इस बात ने स्वास्थ्य विभाग को भी हैरान कर दिया है। वहीं विभाग का यह भी कहना है कि युवक की हालत में काफी सुधार है। लेकिन इन दो रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर विभाग की परेशानियां और अधिक बढ़ गई हैं। विभाग द्वारा संक्रमित युवक का इन तीन दिन में दो बार सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं और दोनों ही रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
वर्जन
बड़ाला गांव वासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। संक्रमित की पत्नी, बेटी और भाई का सैंपल लिया गया है। वहीं दड़ौली के संक्रमित युवक के सातवें सैंपल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हमारी ओर से संक्रमित व्यक्ति की हिस्ट्री और संपर्क के बारे में जानकारी ली जा रही है।
- डॉ. योगेश शर्मा, सिविल सर्जन, हिसार
हांसी और आसपास के गांवों से लिए 62 सैंपल
जिला अस्पताल की तरफ से दंत चिकित्सक डॉ. पुलकित बिमल और लैब टेक्नीशियन अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने खरबला गांव सहित हांसी एरिया से कोरोना संदिग्ध 62 लोगों के सैंपल लिए। इनमें से 29 सैंपल हांसी सब डिविजन अस्पताल से, 21 सैंपल बास क्षेत्र और 12 सैंपल खरबला गांव से लिए। हांसी और बास क्षेत्र से जिन लोगों केे सैंपल लिए गए हैं, उनमें सभी ट्रैवल हिस्ट्री वाले लोग शामिल हैं, जो मुंबई, सूरत, गुजरात, अहमदाबाद, महाराष्ट्र और दिल्ली से लौटे हैं। सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा एहतियात के तौर पर इन सभी लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
चिकित्सकों, नर्स स्टाफ एवं पैरा मेडिकल स्टाफ को दी ट्रेनिंग
नागरिक अस्पताल में शनिवार को अस्पताल के सभी चिकित्सकों, नर्स स्टाफ और पैरा मेडिकल स्टाफ को कायाकल्प के तहत ट्रेनिंग दी गई। ऑपरेशन थियेटर के इंचार्ज डॉ. नीलिमा के निर्देशन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के सभी स्टाफ को साफ-सफाई और इंफेक्शन से बचाव के लिए जरूरी एडवाइजरी दी। उन्होंने इंफेक्शन की रोकथाम के उपायों के बारे में भी जानकारी दी।

मेडिकल कॉलेज में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. गोपाल सिंघल ने बताया कि शनिवार को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज दाखिल हैं। इनमें से चार मरीज हिसार जिले के निवासी हैं और उनमें से एक दड़ौली वासी संक्रमित युवक, एक बीएसएफ कैंट का संक्रमित जवान, सातरोड कलां गांव निवासी एक संक्रमित महिला और उसका बेटा शामिल हैं। इसके अलावा बड़ाला गांव निवासी संक्रमित व्यक्ति शामिल है, जो शुक्रवार रात को दाखिल किया गया है। वहीं अन्य संक्रमित मरीज फतेहाबाद जिले केे निवासी हैं और उनमें से एक महिला और अन्य तीन को शनिवार को दाखिल किया गया है और उनमें से तीन संक्रमित मरीजों के नांदेड़ से लौटने की जानकारी मिली है। इनके अलावा आठ कोरोना संदिग्ध मरीज दाखिल हैं, जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वही खरबला गांव निवासी दो युवकों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, जिन्हें रविवार को छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed