फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arrival of PR paddy increases; wait for procurement to begin.

Hisar News: पीआर धान की आवक बढ़ी, खरीद शुरू होने का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Arrival of PR paddy increases; wait for procurement to begin.
नारनौंद की अनाज मंडी में खरीद शुरू होने के इंतजार में पीआर धान की ढेरियां।
नारनौंद। धान खरीद सीजन शुरू होने के बावजूद नारनौंद, खेड़ी चोपटा और लोहारी राघो की अनाज मंडियों व खरीद केंद्रों पर पीआर धान की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। तीनों स्थानों पर अब तक करीब 21,000 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है।
विज्ञापन

किसान कई दिनों से फसल लेकर मंडियों में डटे हैं और खरीद शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। खरीद में देरी से उन्हें फसल की रखवाली के साथ मंडी में समय बिताना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रामनिवास, अजमेर, दीपक, प्रदीप अमन आदि का कहना है कि आवक लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जल्द खरीद शुरू नहीं हुई तो मंडियों में धान की ढेरियां बढ़ने के साथ फसल रखने और उतारने के लिए जगह की समस्या खड़ी हो सकती है। किसानों ने प्रशासन और खरीद एजेंसियों से तत्काल सरकारी खरीद शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। पीआर धान की खरीद शुरू नहीं होने का प्रमुख कारण मिलरों को अलॉटमेंट नहीं होना बताया जा रहा है। अलॉटमेंट प्रक्रिया पूरी नहीं होने से खरीद आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारनौंद, खेड़ी चोपटा और लोहारी राघो खरीद केंद्रों पर करीब 21,000 क्विंटल पीआर धान की आवक हो चुकी है। नारनौंद में वेयरहाउस तथा खेड़ी चोपटा व लोहारी राघो में हैफेड को खरीद के आदेश दिए गए हैं। मंडियों में सफाई सहित सभी इंतजाम पूरे हैं। मिलरों को अलॉटमेंट के बाद खरीद शुरू होने की उम्मीद है। बास मंडी में अभी आवक शुरू नहीं हुई है। -रवि कुमार, मार्केट कमेटी सचिव, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed