{"_id":"6a10b46262905a0b2a02cdc4","slug":"arrival-of-fruits-and-vegetables-affected-on-delhi-route-hisar-news-c-21-hsr1020-876027-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दिल्ली रूट पर फल-सब्जियों की आवक प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दिल्ली रूट पर फल-सब्जियों की आवक प्रभावित
Sat, 23 May 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 23 May 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
हिसार। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के दूसरे दिन शुक्रवार को भी दिल्ली जाने वाले ट्रकों के पहिये थमे रहे। दिल्ली की ओर से ट्रकों के जरिए आने वाला माल भी प्रभावित रहा। विकल्प के तौर पर कैंटर और अन्य छोटे वाहनों से सामान पहुंचाया गया।
दिल्ली के रास्ते हिसार आने वाले फलों और सब्जियों की आवक पर आंशिक असर देखने को मिला। महाराष्ट्र और केरल से आने वाली गाड़ियां नहीं पहुंचने के कारण केला, नारियल, आम समेत अन्य फलों की सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि स्थानीय सब्जियों की आवक सामान्य रहने से मंडी पर हड़ताल का पूरा असर नहीं पड़ा।
ऑल हरियाणा ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव कुलदीप बेनीवाल ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली ट्रांसपोर्ट मंत्री के साथ बैठक प्रस्तावित थी लेकिन किसी कारणवश नहीं हो सकी। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टर बातचीत के लिए तैयार हैं और जल्द समाधान की उम्मीद है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि फिलहाल केवल दिल्ली रूट बंद किया गया है जबकि अन्य राज्यों के लिए ट्रक सामान्य रूप से चल रहे हैं। ट्रांसपोर्टरों की मांग है कि ट्रक चालकों पर लगाए जा रहे अतिरिक्त टैक्स और शर्तों को वापस लिया जाए।