फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Arjun and Gayatri became the best players

Hisar News: वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के अर्जुन व गायत्री बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sat, 17 Feb 2024 09:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 17 Feb 2024 09:12 PM IST
विज्ञापन
Arjun and Gayatri became the best players
गवर्नमेंट कॉलेज हिसार में खेलकूद प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस में भाग लेते छात्र। 
हिसार। राजकीय महाविद्यालय हिसार की 73वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में अर्जुन और महिला वर्ग में गायत्री सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई। दुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना के प्राचार्य डॉ. रणधीर सिंह बेनीवाल ने समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा की स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग निवास करता है इसलिए हमें किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. दीपमाला लोहान ने प्रतियोगिता के विजेता सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। डॉ. सुखबीर सिंह दूहन ने परिणामों की जानकारी दी। शारीरिक शिक्षा विभाग के डॉ. जगबीर सिंह बूरा ने बताया की सभी विजेता खिलाड़ियों को उच्चतर शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नकद राशि व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला खिलाड़ियों की थ्री लेग रेस, पुरुष वर्ग की ब्रिक्स रेस, टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की रस्साकशी प्रतियोगिता करवाई गई।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
प्रतियोगिता विजेता
दस हजार मीटर दौड़ अर्जुन -प्रथम (बीए द्वितीय वर्ष)
अभिषेक -द्वितीय (बीए द्वितीय वर्ष)
दीपांशु -तृतीय (बीए द्वितीय वर्ष)

पांच हजार मीटर दौड़ अर्जुन -प्रथम (बीए द्वितीय वर्ष)
अभिषेक -द्वितीय (बीए द्वितीय वर्ष)
दीपांशु -तृतीय (बीए द्वितीय वर्ष)

800 मीटर दौड़ अर्जुन -प्रथम (बीएसी द्वितीय वर्ष)
सुनील -द्वितीय (बीकॉम प्रथम वर्ष)
दीपांशु -तृतीय (बीए द्वितीय वर्ष)

भाला फेंक मंगल सिंह-प्रथम (बीए तृतीय वर्ष)
महादेव -द्वितीय (बीएसी प्रथम वर्ष)
साहिल -तृतीय(बीएसी तृतीय वर्ष)

हैमर थ्रो पुरुष अमन -प्रथम(बीएसी द्वितीय वर्ष)
साहिल -द्वितीय(बीएसी तृतीय वर्ष)
राज्यवर्द्धन -तृतीय(बीए प्रथम वर्ष)

लंबी कूद पुरुष प्रवीन -प्रथम (एम हिन्दी प्रथम वर्ष)
साहिल -द्वितीय (बीएसी तृतीय वर्ष)
मंगल सिंह -तृतीय (बीए तृतीय वर्ष)

1500 मीटर दौड़ पुरुष अर्जुन -प्रथम(बीएसी द्वितीय वर्ष)
साहिल -द्वितीय(बीएसी तृतीय वर्ष)
दीपक -तृतीय(बीकॉम तृतीय वर्ष)

गोला फेंक पुरुष मंगल सिंह -प्रथम(बीए तृतीय वर्ष)
साहिल -द्वितीय(बीएसी तृतीय वर्ष)
अमन -तृतीय(बीएसी द्वितीय वर्ष)

400 मीटर दौड़ पुरुष अर्जुन -प्रथम(बीएसी द्वितीय वर्ष)
सुनील -द्वितीय(बीकॉम प्रथम वर्ष)
धीरज -तृतीय(बीएसी द्वितीय वर्ष)

200 मीटर दौड़ पुरुष प्रवीन -प्रथम (एमए प्रथम वर्ष)
अर्जुन -द्वितीय(बीएसी द्वितीय वर्ष)
अजायत सिंह -तृतीय(एमसी प्रथम वर्ष)


एथलीट मीट में भाग लेने वाले सिकंदर बूरा ने बताया कि वह एमए इंग्लिश प्रथम वर्ष का छात्र है। एथलीट मीट में वह 100 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा चार गुना 100 मीटर में दूसरे स्थान पर रहा। इससे पहले ऑल इंडिया व स्कूल नेशनल में मेडल जीत चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-एथलीट मीट में भाग लेने वाले प्रवीन ने बताया कि वह एमए हिंदी प्रथम वर्ष का छात्र है। एथलीट मीट में उसने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप, 100 और 200 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया और डिस्कस थ्रो में तीसरे स्थान पर रहा। इसके अलावा चार गुना 100 मीटर और चार गुना 400 मीटर में दूसरे स्थान पर रहा।


- वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी गायत्री ने बताया कि वह एक साल से खेलों में हिस्सा ले रही है। एथलीट मीट में उसने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा राज्य स्तर पर करनाल में चार गुना 100 मीटर दौड़ में 2 स्वर्ण पदक और चार गुना 400 मीटर दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed