फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Area residents are worried about updating Aadhaar card

Hisar News: आधार कार्ड अपडेट करवाने को लेकर क्षेत्रवासी हो रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Area residents are worried about updating Aadhaar card
बरवाला आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए बैंक के बाहर लगी लोगों की भीड़।
बरवाला। शहर में आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों को कई तरह की परेशानियां पेश आ रही हैं। दरअसल, शहर में एक ही स्थान पर आधार कार्ड अपडेट हो रहे हैं। इसके चलते लोगों को आधार कार्ड अपडेट करवाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा रहा है। इससे पूर्व में शहर के प्रशासनिक भवन कार्यालय, बीडीपीओ कार्यालय व भारतीय स्टेट बैंक में आधार कार्ड अपडेट होते थे।
विज्ञापन

पिछले दो सप्ताह से शहर में केवल भारतीय स्टेट बैंक में ही आधार कार्ड अपडेट होते हैं। बाकी की मशीनें सॉफ्टवेयर अपडेशन के लिए एडीसी कार्यालय में जमा करवाई गई हैं। वहीं बैंक की तरफ से पहले पहुंचने वाले 25 लोगों को कूपन देकर उनके ही कार्ड अपडेट किए जाते हैं, लेकिन आधार कार्ड अपडेट करवाने वालों की संख्या काफी अधिक है। इसके कारण लोगों को कई-कई बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि शहर में प्रशासन द्वारा अतिरिक्त मशीनों की व्यवस्था की जाए, ताकि हो रही परेशानी से बचा जा सके।
विज्ञापन


क्या कहना है एसडीएम कार्यालय का

मामले के संबंध में जब एसडीएम कार्यालय से संपर्क किया गया तो पता चला है कि पूर्व में जो मशीन आई हुई थी, उनमें सॉफ्टवेयर का अपडेशन होना है। इसके चलते उन मशीनों को हिसार एडीसी कार्यालय में भिजवाया गया है। ऐसे में उनके यहां से आने में थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed