फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Applications received for sports nurseries more than double compared to last year

Hisar News: खेल नर्सरियों के लिए पिछले साल के मुकाबले दोगुना से ज्यादा आए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Applications received for sports nurseries more than double compared to last year
हिसार। खेल विभाग के पास पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुना से ज्यादा नर्सरियों के लिए आवेदन आए हैं। विभाग की ओर से अब नर्सरियों की फिजिबिलिटी जांची जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय भेजी जाएगी। नर्सरियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च थी। पिछले साल खेल नर्सरियों के लिए 110 आवेदन आए थे, मगर इस बार नर्सरियों के प्रति रूझान बढ़ा है और 230 आवेदन आए। खेल विभाग की ओर से पहली बार ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। एक अप्रैल से नर्सरियां शुरू होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

बता दें, कि खेल विभाग की ओर से नर्सरियां निजी स्कूल, सरकारी स्कूल, निजी खेल संस्थानों में नर्सरियां खोली जाएगी। ग्राम पंचायत भी खेल नर्सरियां ले सकती हैं। जोकि पहली बार ऐसा हो रहा है। फिजिबिलिटी जांचने के लिए कोच की ड्यूटियां लगाई गई हैं। मानकों के आधार पर नर्सरियों को ग्रेड भी दिया जाएगा। मानकों पर खरा उतरने पर ही संचालकों को खेल नर्सरियां चलाने की अनुमति होगी। नर्सरियां शुरू होने के बाद चेकिंग के दौरान कोई खामियां मिलती है तो नर्सरियां तुरंत प्रभाव से रद्द की जाएगी।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मिलने वाली डाइट राशि
खेल नर्सरियों में अभ्यास करने वाले खिलाड़ियों का आयु वर्ग रखा गया है। इसके तहत खिलाड़ियों को डाइट राशि मिलेगी। 8 से 14 साल तक के खिलाड़ियों को 1500 रुपये और 15 से 19 साल तक खिलाड़ियों को 2000 रुपये डाइट राशि दी जाएगी। नर्सरियां खोलने को लेकर खेल विभाग तैयारी में जुट चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

40 सरकारी कोच चलाएंगे खेल नर्सरियां
ग्राम पंचायतें, निजी स्कूल, सरकारी स्कूल, निजी खेल संस्थानों के अलावा खेल विभाग सरकारी कोच को भी नर्सरियां देगा। ऐसे में खेल विभाग में कार्यरत विभिन्न खेलों के 40 सरकारी कोच भी नर्सरियां चलाएंगे। कोच ने अपने स्तर पर ट्रायल लेने शुरू कर दिए हैं। एक अप्रैल से खेल नर्सरियां शुरू हो जाएगी।

खेल के अनुसार आवेदन
कबड्डी : 54
एथलेटिक्स : 26
फुटबाल : 29
कुश्ती : 22
वालीबाल : 17
हैंडबाल : 15
बॉक्सिंग : 14
लॉन टेनिस : 01
सॉफ्टबाल: 01
बेसवाल: 02
साइकिलिंग : 03
शूटिंग: 02
नेटबाल : 01
वेट लिफ्टिंग : 01
जूडो : 04
टेबल टेनिस : 01
बैडमिंटन : 04
हॉकी : 05
कराटे : 06
वुशु : 04
फेंसिंग : 02
आर्चरी : 07
बास्केटबाल : 09

-------------------------------------------------------------------खेल नर्सरियों को लेकर पहले के मुकाबले इस साल रूझान बढ़ा है। पिछले साल 110 आवेदन आए थे, जबकि इस बार 230 आवेदन आए हैं।नर्सरियों की फिजिबिलिटी चेक की जा रही है।मानकों पर खरा उतरने वाले संचालक नर्सरियां चल सकेंगे। नर्सरियों को लेकर हमारी ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। - जगदीप सिंह, कार्यकारी जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed