फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anticipation of farmers' protest, MLA Bhayana arrived at night to inaugurate

किसानों के विरोध का अंदेशा, रात में ही उद्घाटन करने पहुंचे विधायक भयाना

Mon, 21 Jun 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Anticipation of farmers' protest, MLA Bhayana arrived at night to inaugurate
हांसी। किसानों के विरोध का विधायक विनोद भयाना को इतना डर सताने लगा है कि रात में उद्घाटन करने पहुंच रहे हैं। किसानों के जबरदस्त विरोध के चलते विधायक रविवार को रात 9 बजे हुकम चंद जैन पार्क में लगे वाटर फाउंटेन का उद्घाटन करने पहुंचे। पार्क में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और किसानों को इसकी भनक ना लगे इसे देखते हुए रात उद्घाटन किया। इस दौरान विधायक के साथ एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत व चेयरपर्सन प्रतिनिधि विनोद सैनी आदि मौजूद थे। किसानों के विरोध का डर इतना था कि आनन-फानन में ही वाटर फाउंटेन का उद्घाटन कर चले गए।
विज्ञापन

बता दें कि विनोद भयाना को पिछले दिनों पार्क उद्घाटन करने पहुंचना था, जिसका किसानों ने विरोध कर दिया था। किसान विधायक से पहले ही पार्क में पहुंच गए थे और विधायक के स्थान पर किसानों ने ही उद्घाटन कर दिया था। जिसके बाद विनोद भयाना ने किसानों पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया था। रविवार को विधायक एक तरह से किसानों को चुनौती देते हुए पार्क में लगे वाटर फाउंटेन का उद्घाटन करने पहुंचे। पार्क के बाहर सुरक्षा के तौर पर काफी बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। हालांकि कुछ किसान भी सूचना मिलने पर मोटरसाइकिलों पर पहुंचे थे लेकिन ज्यादा संख्या में किसान नहीं जुट पाए। पार्क में वाटर फाउंटेन का उद्घाटन करने के बाद विधायक पार्क से चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed