{"_id":"67eed8e58b5a4207fd03f6a7","slug":"answer-sought-again-from-data-entry-operator-who-reduced-hotel-tax-hisar-news-c-21-hsr1005-597905-2025-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: होटल का टैक्स घटाने वाले ऑपरेटर से फिर मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: होटल का टैक्स घटाने वाले ऑपरेटर से फिर मांगा जवाब
विज्ञापन
हिसार। होटल का प्रॉपर्टी टैक्स 16 लाख से घटाकर 50 हजार करने वाले कौशल निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर विकास को नगर निगम के अधिकारियों को फिर से नोटिस थमाकर जवाब मांगा है।
बता दें कि मामले में पहले डाटा एंट्री ऑपरेटर व सचिव की तरफ से रखे अपने-अपने पक्ष में अलग-अलग जवाब मिले हैं। कर्मचारी ने तकनीकी खामी बताया था जबकि सचिव ने जवाब दिया था कि डाटा एंट्री ऑपरेटर उससे ओटीपी लेकर काम करता था तो किसी बहाने से इसका ओटीपी लिया और प्रॉपर्टी टैक्स राशि को घटा दिया।
बता दें कि नगर निगम ने गोल्डन पैलेस होटल मालिक को बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए नोटिस दिया था। नोटिस में ब्याज समेत 16 लाख प्रॉपर्टी टैक्स बकाया बताया गया। निगम ने होटल मालिक से भवन की फोटो अपडेट करवाने की फाइल लगवाई। जब यह फाइल मेकर से चेकर सचिव तक पहुंची तो पता चला कि डाटा एंट्री ऑपरेटर ने यह राशि कम कर दी।
विज्ञापन
वार्षिक रिपोर्ट में लिखा-कर्मचारी के खिलाफ चल रही जांच : उधर, निगम की तरफ से कर्मचारी विकास की भेजी गई वार्षिक रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र किया है कि कर्मचारी के खिलाफ गड़बड़ी के एक मामले में जांच चल रही है। वहीं सूत्रों की मानें तो फिलहाल विकास को कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई है और उसे खाली रखा गया है।