फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Anshu excelled in high jump, second university teaching department (UTD) sports competition started at gju

Hisar News: अंशु ने ऊंची कूद में मारी बाजी, जीजेयू में दूसरी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) खेल प्रतियोगिता शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Anshu excelled in high jump, second university teaching department (UTD) sports competition started at gju
जीजेयू में खेल प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते आयोजक। 
हिसार। गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) में शुक्रवार से दो दिवसीय दूसरी विश्वविद्यालय शिक्षण विभाग (यूटीडी) खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। इस प्रतियोगिता के पहले दिन ऊंची कूद में अंशु ने बाजी मारी। वहीं महिला वर्ग की 800 मीटर दौड़ में भौतिक विज्ञान विभाग की रिशिका ने पहला, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की संजू ने दूसरा और विधि विभाग की निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में गणित विभाग के मयंक धनखड़ ने पहला, भूगोल विभाग के अंकुश ने दूसरा और अंग्रेजी विभाग के रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि पूर्व आईपीएस रामफल पंवार ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक कौशल प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करती हैं। यह शिक्षा के साथ-साथ खेलों के लिए भी प्रोत्साहन देती हैं। खेल और शिक्षा का संतुलन जीवन को सशक्त बनाता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की अध्यक्षता करते हुए विवि के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं प्रतिस्पर्धा के अवसर के साथ-साथ खुद को बेहतर बनाने का भी एक माध्यम होती हैं। असली सफलता परिणाम से ज्यादा प्रयास में है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से जीवन में किसी न किसी खेल में भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल निदेशालय के डीन डॉ. आशीष अग्रवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर नई योजनाएं लागू कर रहा है। खेल निदेशक डॉ. एसबी लूथरा ने बताया कि इस दो दिवसीय आयोजन में कुल 23 प्रतियोगिताएं होंगी। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की प्रथम महिला डॉ. वंदना बिश्नोई और मुख्य अतिथि रामफल पंवार की धर्मपत्नी डॉ. बिमला बिश्नोई सहित सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, गैर शिक्षक कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित थे।
-------------
पुरुष वर्ग के परिणाम
पुरुष वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में कुशाल बैनीवाल प्रथम, निखिलेश द्वितीय और मोहित तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मयंक ने पहला, अंकुश ने दूसरा तथा रवि ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में साहिल पहले, अंशु दूसरे और अंकित तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंशु ने पहला, हेमंत ने दूसरा और अक्षय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

महिला वर्ग के परिणाम
महिला वर्ग की 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रिशिका प्रथम, सानिया द्वितीय व अंशु तृतीय स्थान पर रही। 800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में रिशिका ने पहला, संजू ने दूसरा और निशु ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में इशाना गांधी प्रथम, बबलीन द्वितीय और कोमल तृतीय स्थान पर रही। शाॅटपुट प्रतियोगिता में ईशाना गांधी ने पहला, तानिया ने दूसरा और बबलीन कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद प्रतियोगिता में अंशु ने पहला, रिशिका व संजना ने दूसरा और मानया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed