{"_id":"699f4586772de9a63f079995","slug":"anil-jain-withdrew-his-name-from-the-post-of-school-principal-hisar-news-c-21-hsr1020-818977-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: स्कूल प्रधान पद से अनिल जैन ने वापस लिया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: स्कूल प्रधान पद से अनिल जैन ने वापस लिया नाम
विज्ञापन
हिसार। अनाज मंडी व्यापारियों की द ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन की तीन संस्थाओं के पदाधिकारियों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है। प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जिनमें रोहित मोदी, त्रिलोकचंद, और मांगेराम शामिल हैं। हालांकि, एसोसिएशन की स्कूल संस्था के प्रधान पद के दावेदार अनिल जैन ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया है, जिसके बाद अब इस पद पर मुकाबला मोहन लाल बालकिया और मनीष अग्रवाल के बीच होगा।
चुनाव को शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए एक 14 सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। एसोसिएशन के कुल 310 सदस्य मतदान करेंगे। चुनाव कमेटी के सदस्य मनीरथ ने बताया कि सभी दावेदारों ने अब अपने-अपने समर्थकों के पास पहुंचना शुरू कर दिया है, जबकि ऑनलाइन प्रचार भी जोर-शोर से किया जा रहा है।
मंदिर संस्था के प्रधान पद के लिए अनूप गोयल और विजय गर्ग ने नामांकन किया है। यह चुनाव एक मार्च को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा, और इसके लिए कोई चुनाव निशान नहीं होगा। मतदान में मतदाताओं को हर पद के लिए केवल एक प्रत्याशी के नाम के सामने मुहर लगानी होगी।