फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   anhansment matter

एन्हांसमेंट : प्राधिकरण की बैठक के लिए मैराथन बैठकों का दौर जारी

Sun, 07 Jul 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
anhansment matter
एन्हांसमेंट के मुद्दे पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली प्राधिकरण की बैठक से पहले हुडा के उच्च अधिकारियों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। सीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी राजेश खुल्लर व हुडा चीफ डी. सुरेश के बीच कई दौर की मैराथन बैठकें हो चुकी हैं। इनमें विभाग के तमाम उच्च अधिकारी भी शामिल हो रहे हैं। ऑल सेक्टर रेजिडेंट्स वेलफेयर ऐसोसिएशन हरियाणा की मांग पर इस बैठक को समय से पहले बुलाया गया है। एसोसिएशन को पूरी उम्मीद है कि सरकार इस विषय पर ऐतिहासिक फैसला लेते हुए हजारों परिवारों के साथ न्याय करेगी।
विज्ञापन

सेक्टर एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप वत्स ने बताया कि 16 महीनों के लंबे संघर्ष व मुख्यमंत्री से आधा दर्जन बैठकों के बाद ये प्रक्रिया अंतिम चरण में है। एसोसिएशन की मुख्यमंत्री से केवल दो मांगे हैं, एक तो जिन पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, उनके खातों से पुरानी एन्हांसमेंट राशि को हटाकर नई राशि अपडेट की जाए तथा दूसरा प्रदेश के अन्य सभी सेक्टरों की री कैलकुलेशन प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। वत्स ने कहा कि 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक में बनी सहमति के बाद विभिन्न जिलों के जिन पांच सेक्टरों की री कैलकुलेशन 14 दिसंबर को जारी नोटिफिकेशन के आधार पर पूर्ण हुई है, उसमें हुडा की भारी गड़बड़ी उजागर हुई है। इन सभी सेक्टरों में नियमों व कोर्ट के आदेशों की अवहेलना कर हुडा अलॉटियों से लगभग 80 प्रतिशत ज्यादा राशि वसूल रहा था। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने इन पांच सेक्टरों का फार्मूला लागू कर प्रदेश के सभी सेक्टरों की री कैलकुलेशन बतौर सैंपल के रूप में सारा लेखा-जोखा 10 जुलाई को प्राधिकरण की बैठक में रखने को कहा है। इसके चलते शनिवार व रविवार को छुट्टी के दिन भी एचएसवीपी मुख्यालय पंचकूला के अकाउंट ब्रांच के अधिकारियों को इस पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed