फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An FIR has been registered for a clash and assault between two parties over a farm dispute.

Hisar News: खेत विवाद में दो पक्षों में झड़प व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज

Wed, 13 May 2026 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Wed, 13 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been registered for a clash and assault between two parties over a farm dispute.
नारनौंद। गांव नाडा में जमीन के लिए दो पक्षों में झगड़ा हो गया। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने और मोबाइल तोड़ने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उस पर ट्रैक्टर चढ़ाने की भी कोशिश की हालांकि पुलिस जांच में इस आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव नाडा निवासी अजमेर सिंह ने बताया कि वह जींद की एम्प्लॉइज कॉलोनी में रह रहे हैं। तीन मई की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह अपने खेत में पहुंचे तो देखा कि नसीब सिंह ट्रैक्टर से उसकी जमीन जोत रहा था जबकि जसबीर उर्फ जैकी लाठी लेकर वहां खड़ा था।
विज्ञापन

जब उन्होंने खेत जोतने का विरोध किया तो आरोप है कि नसीब सिंह ने ट्रैक्टर उसकी तरफ बढ़ा दिया। वह किसी तरह कूदकर बच गया। अजमेर सिंह ने घटना की वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड की। आरोप है कि यह देखकर आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नसीब सिंह ने कुल्हाड़ी से हमला किया जिससे बचाव करते समय उनके बाएं हाथ पर चोट लगी। जसबीर ने लाठी से पीठ और शरीर पर कई वार किए। घटना के बाद घायल ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस उसे मिर्चपुर सीएचसी लेकर गई वहां से नारनौंद अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका मेडिकल करवाया गया।

शिकायतकर्ता ने बताया कि भाइयों के बीच पहले ही जमीन का आपसी बंटवारा हो चुका है। वह पिछले करीब 15 वर्षों से 21 कनाल जमीन पर काबिज है। आरोप लगाया कि आरोपी जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसलिए विरोध करने पर हमला कर दिया।

मिर्चपुर पुलिस चौकी के जांच अधिकारी खेताराम ने बताया कि आरोपियों ने रास्ता रोककर लाठी-डंडों से मारपीट कर मोबाइल फोन तोड़ा है जबकि ट्रैक्टर चढ़ाने के आरोप की पुष्टि नहीं हुई। मामले में नसीब सिंह और जसबीर उर्फ जैकी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed