फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An elderly farmer was beaten in the village Bas Badshahpur, 16 thousand rupees were taken from his pocket

Hisar News: गांव बास बादशाहपुर में बुजुर्ग किसान को पीटा, जेब से निकाले 16 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 08:52 PM IST
विज्ञापन
An elderly farmer was beaten in the village Bas Badshahpur, 16 thousand rupees were taken from his pocket
बास। गांव बास बादशाहपुर में बुजुर्ग किसान को सोमवार शाम तीन युवकों ने रास्ता रोककर बेरहमी पीटा। आरोपी बुजुर्ग की जेब से 16 हजार रुपये निकालकर ले गए। घायल हरिचरण का हिसार के नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हरिचरण के बयान पर डुडा, मोनू उर्फ बोना और भासी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि रुपये लूट के पहलू की जांच अलग से की जाएगी।
विज्ञापन

बास बादशाहपुर निवासी 64 वर्षीय हरिचरण ने बताया कि वह खेती-बाड़ी करते हैं। सोमवार शाम करीब 7 बजे वह संदीप जांगड़ा की दुकान पर सामान लेने गए, लेकिन दुकान बंद मिली। इसके बाद सुरेंद्र की दुकान से डेढ़ किलो मौसमी खरीदी। इसी दौरान गांव के मोनू उर्फ बोना ने शराब लाने के लिए 200 रुपये उधार मांगे, जो उन्होंने दे दिए। थोड़ी देर बाद मोनू आया और बोला कि भासी बोतल उठा ले गया और दोबारा 200 रुपये मांगे। इसी बीच भासी आया और झगड़ा करने लगा। जब बुजुर्ग घर जाने लगा तो डुडा, मोनू उर्फ बोना और भासी ने उसका रास्ता रोका और तीनों ने लात-घूंसे और ईंटों से हमला कर दिया। आरोप है कि डुडा ने उसकी कमीज की जेब से 16 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उनकी पत्नी दर्शना और बेटी मोनिका घायल को सीएचसी खांडा खेड़ी ले गईं, जहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed