फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   An amount of more than one crore approved for the new construction of Government Primary School of Sainipura.

Hisar News: सैनीपुरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला के नवनिर्माण के लिए एक करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
An amount of more than one crore approved for the new construction of Government Primary School of Sainipura.
हांसी। सैनीपुरा की राजकीय प्राथमिक पाठशाला का भवन 1.02 करोड़ रुपये की लागत से नया बनेगा। कंडम हो चुके भवन की बीते वर्ष बोली के बाद तोड़ा गया था। पाठशाला अभी साथ लगती धर्मशाला में लग रही है। पाठशाला के भवन कंडम हालत में थे। वह कभी भी टूट सकते थे। पाठशाला को बने 25 वर्ष से भी अधिक का समय हो चुका था।
विज्ञापन

यहां कमरे की छत से बारिश के दिनों में पानी टपकता था। इसके चलते यह भवन बच्चों के लिए खतरे का घर बन गया था। इसके चलते बीते वर्ष विभाग ने इस पर संज्ञान लिया व कंडम हो चुकी इस भवन की बोली लगाई गई थी। इसके लिए बीते वर्ष पाठशाला में कमरों सहित अन्य कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। अब इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है। यहां पर 1 करोड़ दो लाख रुपये की लागत से नया भवन बनेगा। नए भवन में पाठशाला के आठ कमरे, रसोई घर, शेड व शौचालय का निर्माण होगा। जबकि पहले यहां पर सात कमरे थे। बता दें कि बोली होने के बाद इस भवन को तोड़ा जा चुका है। अभी पाठशाला साथ लगती धर्मशाला में चल रही है। यहां पर 105 बच्चे पढ़ाई करते हैं। जिसके लिए यहां पर पांच शिक्षकों का स्टॉफ है।
विज्ञापन


विधायक विनोद भयाना ने बताया कि पिछली कई दिनों से ग्रामवासी पाठशाला में कमरों के निर्माण को लेकर मांग कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को पूरा करते हुए कमरों के साथ-साथ रसोई घर व शौचालयों के निर्माण प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही टेंडर अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी करके पाठशाला में इन सभी कार्यों पर निर्माण शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed