फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ambulance drivers tested with breath analyzer

Hisar News: सीएमओ और डिप्टी सीएमओ ने एबुलेंस चालकों की ब्रेथ-एनालाइजर से की जांच

Sun, 05 May 2024 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sun, 05 May 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Ambulance drivers tested with breath analyzer
हिसार। सरकारी एंबुलेंस चालक शराब पीकर तो गाड़ी नहीं चला रहा और एंबुलेंस में दवाइयां और अन्य उपकरण हैं या नहीं इसकी जांच के लिए सीएमओ डाॅ. सपना और डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा व डॉ. तरुण ने शुक्रवार रात को निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान नागरिक अस्पताल, हांसी के सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में चार एंबुलेंस चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी चालक शराब के नशे में नहीं मिला।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. सुभाष खतरेजा ने बताया कि शुक्रवार रात को सीएमओ डॉ. सपना के साथ नागरिक अस्पताल परिसर में एक एंबुलेंस की जांच की। चालक की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। इसके अलावा एंबुलेंस के अंदर रखी दवाइयों, ऑक्सीजन, जीपीएस सिस्टम, अग्निशमन यंत्र की जांच की गई। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में एक एंबुलेंस की जांच की गई उसमें भी कोई कमी नहीं पाई गई। डॉ. तरुण की टीम ने हांसी के नागरिक अस्पताल में दो एंबुलेंस की जांच की। उन्होंने बताया कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस ने की वाहनों की जांच

हिसार। लोकसभा चुनाव के चलते शनिवार शाम पुलिस ने वाहनों की जांच अभियान चलाया। इस दौरान शहर में कई जगह नाकाबंदी की गई। डीएसपी और सभी थाना प्रभारी चैकिंग अभियान में शामिल रहे। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चुनाव के चलते शहर के कई हिस्सों में नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच की गई। शहर के अलावा जिले में भी कई जगहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed