फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ambala Dangal, Pooja Dhanda hisar, Hisar

चोट से उबर हिसार की पूजा ढांडा बनी भारत केसरी

Fri, 24 Mar 2017 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार Updated Fri, 24 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Ambala Dangal, Pooja Dhanda hisar, Hisar
Pooja - फोटो : Bureau

अंबाला में चल रहे एक करोड़ के इनामी दंगल में सेक्टर 15 निवासी पूजा ढांडा ने फाइनल मैच मे जीत हासिल करते हुए भारत केसरी का खिताब जीता। पूजा ढांडा को कुछ समय पहले पैर में इंजरी हुई थी। जिस वजह से उसे काफी समय रिंग से बाहर रहना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद पूजा ने हिम्मत नहीं हारी। और करीब एक साल बाद प्रो लीग से रिंग में वापसी करते हुए अच्छा खेल दिखाया। प्रो लीग के बाद पूजा की यह दूसरी ही प्रतियोगिता थी, जिसमें पूजा ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए भारत केसरी का खिताब हासिल किया। पूजा ने दंगल में अपने चारों मैच जीतते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।

विज्ञापन


यूथ ओलंपिक में ले चुकी हैं भाग
पूजा ढांडा ने 2010 में सिंगापुर में समर यूथ ओलंपिक में भाग लेते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया था। पूजा ढांडा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहुत सी प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है। काफी पदक जीत चुकी हैं। सीनियर नेशनल में भी पूजा दो बार गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी है। हाल ही में प्रो रेसलिंग लीग में पूजा ने वर्तमान ओलंपिक विजेताओं को हराने में भी सफलता हासिल की थी। मौजूदा समय में पूजा महाबीर स्टेडियम में रेसलिंग कोच की भूमिका निभा रही हैं। पूजा अपने कॅरियर में खिलाड़ी व कोच दोनों ही भूमिकाओं में सफल रही हैं। पूजा के परिवार में उसके माता-पिता के अलावा उसका एक भाई है।
विज्ञापन


पूजा के नेतृत्व में पूरी टीम जीत चुकी है गोल्ड
पूजा ढांडा के नेतृत्व में वर्ष 2015 में महाबीर स्टेडियम की लड़कियां जूनियर नेेशनल में भाग लेते हुए टीम की 10 खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल जीतने में कामयाब रहीं थीं। यह कारनामा करने वाली हिसार की एकमात्र रेसलर कोच बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूजा कागड़ा हारीं, किरण तीसरे स्थान पर
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हिसार की अन्य दूसरी खिलाड़ी पूजा कागड़ा 48 किलोग्राम भारवर्ग में तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में हार गईं। वहीं हिसार की ही किरण गोदारा को तीसरे स्थान पर ही संतोष करना पड़ा। 75 किलोग्राम भारवर्ग में किरण गोदारा सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ पाई। हालांकि तीसरे स्थान के लिए हुए मैच में जीत हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed