फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Aman from Madanheri village in Hisar stranded in Russia-Ukraine war family has appealed for his return home

Haryana: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसा हिसार के गांव मदनहेड़ी का अमन, परिजनों ने स्वदेश लाने की लगाई गुहार

Sun, 02 Nov 2025 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बास (हिसार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बास (हिसार) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 02 Nov 2025 11:10 AM IST
सार

रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे मदनहेड़ी के सोनू की मौत हो चुकी है। उसका शव परिजनों को मिल चुका है लेकिन अमन का पता नहीं चल सका है। परिवारों का कहना है कि उनके बच्चे सैनिक नहीं, बल्कि निर्दोष छात्र हैं जो शिक्षा के लिए विदेश गए थे।

विज्ञापन
Aman from Madanheri village in Hisar stranded in Russia-Ukraine war family has appealed for his return home
हाथ जोड़कर सरकार से गुहार लगाते रूस में फंसे जिला हिसार के अमन के परिजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

गांव मदनहेड़ी निवासी अमन समेत देश के 16 युवकों के परिजनों ने केंद्र सरकार से रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे परिजनों को सुरक्षित वापस लाने की गुहार लगाई है। प्रभावित परिवारों ने तीन नवंबर को दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक नई दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना देने की घोषणा की है।

विज्ञापन


इन युवकों को पिछले साल वैध स्टडी वीजा पर रूस भेजा गया था लेकिन अमन की मां सुमन और भाई आशीष समेत अन्य परिजनों का आरोप है कि एजेंटों ने उन्हें धोखे से रूस-यूक्रेन युद्ध क्षेत्र में धकेल दिया है। इससे उनकी जान को खतरा है।
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि रूस पहुंचने के बाद एजेंटों ने इन युवकों को सेना प्रशिक्षण लेने और युद्ध में तैनात होने के लिए मजबूर किया। अब अधिकतर परिवारों का अपने परिजनों से संपर्क टूट गया है। इन 16 युवकों में हरियाणा के जिला हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, जींद समेत पंजाब, राजस्थान और जम्मू के निवासी युवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें हिसार के गांव मदनहेड़ी निवासी सोनू, अमन, फतेहाबाद के विजय सिंह, अंकित, रोहतक के संदीप, जींद के अनूप कुमार, जयपुर के मनोज सिंह शेखावत, बीकानेर के अजय कुमार, सीकर के संदीप सुंडा, डीडवाना के महावीर प्रसाद, कुचामन के सुरेंद्र दहिया, जम्मू के सचिन खजूरिया, सुमित शर्मा आदि शामिल हैं।

मदनहेड़ी के सोनू की हो चुकी है मौत

रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे मदनहेड़ी के सोनू की मौत हो चुकी है। उसका शव परिजनों को मिल चुका है लेकिन अमन का पता नहीं चल सका है। परिवारों का कहना है कि उनके बच्चे सैनिक नहीं, बल्कि निर्दोष छात्र हैं जो शिक्षा के लिए विदेश गए थे। उन्हें आशंका है कि इन युवकों को युद्ध में ढाल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। परिजनों ने भारत सरकार से राजनयिक हस्तक्षेप कर सभी युवकों की सुरक्षित और शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed