फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Allegations of pressure on teachers at SIR

Hisar News: एक मत बना था शिकस्त का सबब, एक ही ने दिलाया पंच का पद

Sat, 20 Jun 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 20 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of pressure on teachers at SIR
विजेता पंच रितु रानी।
नारनौंद। हार की टीस मन में थी पर यकीन था कि जीत सच की होगी। पंच पद के चुनाव में एक मत से हारीं रितु रानी के लिए शुक्रवार का दिन विश्वास की कसौटी पर मुहर लगाने वाला रहा। नारनौंद की सिविल कोर्ट कम इलेक्शन ट्रिब्यूनल के आदेश पर शुक्रवार को बीडीपीओ कार्यालय नारनौंद में हुई दोबारा मतगणना (रीकाउंटिंग) में चुनाव का नतीजा बदल दिया। न्याय की चौखट पर रितु रानी का साढ़े तीन साल का सब्र शुक्रवार को रंग लाया और वह हारी हुई बाजी एक मत से जीत गईं।
विज्ञापन

गांव पेटवाड़ के वार्ड नंबर-2 के पंच पद के लिए हुए पंचायत चुनाव में कमलेश को 119 और रितु रानी को 118 वोट मिले थे। कमलेश को एक वोट से विजेता घोषित कर दिया गया था। चुनाव परिणाम से असंतुष्ट रितु रानी ने हांसी की सिविल कोर्ट कम इलेक्शन ट्रिब्यूनल में चुनाव याचिका दायर कर मतों की दोबारा गिनती कराने की मांग की थी। याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने रीकाउंटिंग के आदेश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर 12 बजे बीडीपीओ कार्यालय नारनौंद में मतों की दोबारा गिनती की गई। करीब एक घंटे तक चली प्रक्रिया एसडीएम नारनौंद विकास यादव के नेतृत्व तथा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार नरेंद्र गौतम की निगरानी में संपन्न हुई। रीकाउंटिंग के दौरान बीडीपीयो सत्यवान व दोनों प्रत्याशी रितु रानी और कमलेश भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना के दौरान कमलेश के दो वोट अमान्य पाए गए। नियमों के अनुसार दो मतपत्रों के रद्द होने के बाद कमलेश के वैध मत घटकर 117 रह जबकि जबकि रितु रानी के 118 मत वैध पाए गए। इस प्रकार परिणाम बदल गया और रितु रानी एक वोट से विजेता घोषित कर दी गईं। रीकाउंटिंग की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

25 नवंबर 2025 को हुआ था चुनाव :
गौरतलब है कि पेटवाड़ गांव का पंचायत चुनाव 25 नवंबर 2025 को हुआ था। चुनाव के लगभग साढे़ तीन साल बाद रीकाउंटिंग रिपोर्ट ने परिणाम बदल दिया और हार का सामना करने वाली प्रत्याशी रितु रानी को विजेता बना दिया।
::::
पेटवाड़ के वार्ड नंबर-2 में पंच पद के लिए मतों की दोबारा गिनती कराई गई। रितु रानी को एक मत से विजेता घोषित किया गया है।
विकास यादव, एसडीएम, नारनौंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed