{"_id":"6a359b5146b1be1ac90d11c3","slug":"allegations-of-pressure-on-teachers-at-sir-hisar-news-c-21-hsr1020-894403-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राव तुलाराम द्वार निर्माण के लिए दो कमेटियों बनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राव तुलाराम द्वार निर्माण के लिए दो कमेटियों बनाईं
Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
हांसी यादव धर्मशाला में बैठक करते हुए समिति के सदस्य। समिति
हांसी। दिल्ली रोड पर महाराज अरूट द्वार के स्थान पर शहीद राजा राव तुलाराम द्वार बनाए जाने की मांग को लेकर गठित शहीद राजा राव तुलाराम द्वार संघर्ष समिति की बैठक शुक्रवार को निर्माणाधीन यादव धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से 21 सदस्यीय संचालन समिति व 101 सदस्यीय जनसंपर्क एवं संघर्ष समिति का गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता ढाणा कलां गांव के पूर्व सरपंच रंगीराम यादव ने की। बैठक में यादव समाज के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महान योद्धा शहीद राजा राव तुलाराम का देश की आजादी में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे वीर सपूत के सम्मान में उनके नाम पर भव्य द्वार का निर्माण किया जाना चाहिए। यह समितियां समाज के विभिन्न गांवों और क्षेत्रों में जाकर लोगों से संपर्क करेंगी व आंदोलन को मजबूत करने का कार्य करेंगी।
समिति के सदस्यों ने कहा कि आगामी दिनों में क्षेत्र के विधायक विनोद भयाना से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा और उन्हें ज्ञापन सौंपकर निर्माणाधीन महाराजा अरूट द्वार के स्थान पर शहीद राजा राव तुलाराम द्वार के निर्माण की मांग रखी जाएगी। सदस्यों ने कहा कि यह केवल एक द्वार निर्माण का मुद्दा नहीं, बल्कि इतिहास और बलिदान के साथ समाज के सम्मान का प्रश्न भी है। समाज चाहता है कि आने वाली पीढ़ियां शहीद राजा राव तुलाराम के संघर्ष और देशभक्ति से प्रेरणा लें। इसके लिए उनके नाम पर स्मारक स्वरूप द्वार का निर्माण आवश्यक है।