{"_id":"61b7956acd2f244378215494","slug":"akhand-recitation-and-kirtan-done-for-the-spiritual-peace-of-the-deceased-farmers-in-the-movement-hisar-news-hsr6193260105","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलन में मृतक किसानों की आत्मिक शांति के लिए किया अखंड पाठ व कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलन में मृतक किसानों की आत्मिक शांति के लिए किया अखंड पाठ व कीर्तन
विज्ञापन
अग्रोहा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर लांधड़ी चिकनवास टोल पर किसानों का धरना लगातार चल रहा है। रविवार को भी दिल्ली से भारी संख्या में हरियाणा-पंजाब के किसानों का जत्था लांधड़ी टोल पर पहुंचा। टोल कमेटी के सदस्यों ने किसानों का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों की आत्मा की शांति के लिए अखंड पाठ व कीर्तन किया गया।
किसान कमेटी के प्रधान करमजीत सिंह ने बताया कि ठसका गुरुद्वारा से नगर कीर्तन की यात्रा लांधड़ी टोल पर पहुंच कर सवा घंटा गुरु साहिब का अखंड पाठ व कीर्तन किया गया। यह अखंड पाठ कृषि विरोधी कानून के दौरान शहादत देने वाले 700 से अधिक किसानों की आत्मा की शांति के लिए किया गया। किसानों की जीत की खुशी में नगर कीर्तन यात्रा के दौरान टोल पर अलग-अलग करतब दिखाए गए। लंगर में खीर हलवा का प्रसाद बनाया गया। सालम खेड़ा गांव के किसानों ने लंगर में विशेष सेवा लगाई। धरने का नेतृत्व महिला किसान नेता सुदेश सिवाच, संदीप सिवाच, समुंद्र मलिक, महावीर पूनिया, विजय पूनिया, दलेर सिंह, पवन डूडी, गोपाल ओढ़ नंगथला ने किया।
-------
बेड़ियों से मुक्त हुए किसान सरदार कमल सिंह -
पंजाब के अबोहर जिले के रुई खेड़ा रुकनपुरा निवासी किसान सरदार कमल सिंह ने स्वयं को 106 दिनों तक सिंघु बॉर्डर पर जंजीरों की बेड़ियों बांधे रखा। किसान नेता अक्षय विश्नोई ने बताया कि सरदार कमल सिंह ने कसम खाई थी कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं हो जाते तब तक वह सिंघु बॉर्डर पर जंजीरों की बेड़ियों में बंद रहेंगे। अब वे क़ानून रद्द होने पर ही वह अपनी जंजीरो में से मुक्त हुए हैं। दिल्ली से वापस आते समय लांधड़ी टोल पर पहुंचने पर सरदार कमल सिंह सरदार को सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला प्रधान गुरभेज सिंह फाजिल्का, सुच्चा सिंह, गुरबेज सिंह, प्रिंस तूर, तजेंद्र सिंह, संतोख सिंह, हरपाल सिंह, सरदार बिन्दा सिंह, राजेश मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
----
नोटिस के बाद खुलेगा टोल -
अग्रोहा। लाँधड़ी चिकनवास टोल के मैनेजर सतेन्द्र सिंह ने कि टोल पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। अभी तक टोल खोलने को लेकर कोई भी नोटिस नहीं मिला है, नोटिस आने के बाद ही टोल खोला जाएगा।
--
बरवाला। बाडो पट्टी टोल कमेटी की टोल प्लाजा पर सोमवार को बैठक हुई। इस दौरान 15 दिसंबर को टोल से लगते 58 गांवों के प्रतिनिधियों को संगठित करने पर चर्चा की गई। अध्यक्षता बलजीत सिहाग पंघाल ने व संचालन सरदानंद राजली ने किया। 15 दिसंबर की बैठक में प्रत्येक गांव से दो-दो प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा की बाडो पट्टी टोल कमेटी के किसान नेता बलजीत सिहाग ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने आह्वान किया है कि जब तक उनकी सभी जत्थेबंदिया दिल्ली से नहीं आ जाती, तब तक टोल फ्री रहेगा। इस अवसर पर प्रधान सुरेश नियाणा, चैयरमेन लक्ष्मी नारायण, मीडिया प्रभारी कुलदीप सिहाग, सचिव रमेश बूरा, प्रवीन दहिया, रतन लाल गोयल, राजड़ा, प्रेमा चहल राजली, रायसिंह चाहार, महासिंह सिंधु, नरेश भ्याण, धोला जेवरा, कोषाध्यक्ष कुलदीप भ्याण, सतबीर बलोदा, सरदानंद राजली, रीमन नैन खेदड़, राजू भगत सरसौद, अंकित रेड्डू, ओमप्रकाश, सुधन जेवरा आदि मौजूद रहे।
.....
टोल शुरू करने करने की कवायद शुरू -
अब टोल फ्री समाप्त होने में केवल एक दिन बचा है। ऐसे में टोल प्रबंधन ने टोल को नियमित करने की कवायद शुरु कर दी है। चाहे टोल पर लगे इक्यूपमेंट हों या कंप्यूटर, कैमरे या बिजली से संबंधित कार्य। सभी कार्य निपटाने में टोल के कर्मचारी जुट गए हैं। बाडोपट्टी टोल के मैनेजर विकास कुमार ने बताया कि टोल पर एक अप्रैल 2021 को टोल वसूली की जो लिस्ट लगाई गई थी। वर्तमान में उसी रेट लिस्ट के अनुसार टोल चार्ज किया जाएगा।