फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   airport,student,school,visit,Hisar,hisar news

आज एयरपोर्ट पर जाएंगे सरकारी स्कूलों के 200 विद्यार्थी

Wed, 03 Mar 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
airport,student,school,visit,Hisar,hisar news
सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले 200 विद्यार्थी बुधवार को हवाई अड्डा जाकर लैंडिंग करते हवाई जहाज को देंखेंगे। इसके अलावा हिसार के चार शोध केंद्रों में जाकर वहां की बारीकियों से भी अवगत होंगे। शोध केंद्रों में हरसेक, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, भैंस अनुसंधान केंद्र, गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय व हिसार एयरपोर्ट शामिल हैं।
विज्ञापन

यह मौका 9वीं व 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा, जो विज्ञान विषय में अव्वल रहे हैं। शिक्षा विभाग ने इन विद्यार्थियों को भ्रमण कराने की जिम्मेदारी जिला परियोजना संयोजक चंद्रकला को सौंपी है, जोकि इन चयनित विद्यार्थियों को चारों शोध केंद्रों में लेकर जाएंगी।
विज्ञापन

इन शोध केंद्रों में यह मिलेगी जानकारी
- हरसेक : हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय स्थित हरसेक में बुधवार को सरकारी स्कूल के विद्यार्थी जाएंगे, जहां सौरमंडल से संबंधित ज्ञानवर्धक जानकारियां विद्यार्थियों को दी जाएगी। यहां ग्रह, उपग्रह, तारें, मौसम, चंद्रमा सहित अन्य पिंडों की जानकारियां विद्यार्थियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र : सिरसा रोड स्थित राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र में भी विद्यार्थियों को जाने का मौका मिलेगा। यहां विद्यार्थियों को घोड़ों की दुर्लभ प्रजातियों से लेकर कई अहम जानकारियां मिलेंगी।
- राष्ट्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र : सरकारी स्कूल के विद्यार्थी बुधवार को सिरसा रोड स्थित राष्ट्रीय भैंस अनुसंधान केंद्र में जाएंगे। यहां शोधकर्ता की ओर से कई अहम जानकारियां विद्यार्थियों को दी जाएंगी।
- गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय : यहां भी सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को जाने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को उन आविष्कारों के बारे में जानकारियां दी जाएंगी, जिनका वे घरेलू विषयों में इस्तेमाल कर सकेंगे। साथ ही आसान आविष्कारों को बनाने के तरीकों से भी विद्यार्थियों को अवगत किया जाएगा।
- हवाई अड्डा : सरकारी स्कूल के विद्यार्थी हवाई अड्डा जाकर लैंडिंग करते हवाई जहाज का मजा भी ले सकेंगे। इसके अलावा हवाई पट्टी से जुड़ी जानकारियां भी विद्यार्थियों को दी जाएंगी।

तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों को हिसार शहर के चार केंद्रों का भ्रमण करवाया जाएगा।
- सुरेंद्र कैरो, सहायक जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा।।
इन चार शोध केंद्रों में का विद्यार्थियों को दौरा उनके ज्ञान में वृद्धि करने के लिए कराया जा रहा है। इससे वे आज के दौर में होने वाले शोध के बारे में जानकारियां ले सकेंगे।
- चंद्रकला, जिला परियोजना संयोजक, समग्र शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed