फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture should also be included in optional subjects

विद्यार्थियों को ऐच्छिक विषय पढ़ाने के विकल्प में एग्रीकल्चर भी शामिल हो : प्रो. कांबोज

Sat, 29 Mar 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 29 Mar 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Agriculture should also be included in optional subjects
हिसार। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल के शिक्षकों को अपने कार्य के प्रति और अधिक पारंगत करने व नई तकनीकों के ज्ञानवर्धन के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ‘कक्षा प्रबंधन, सीखने की प्रक्रिया और विद्यार्थियों की शिक्षा में मदद’ विषय पर मानव संसाधन प्रबंधन निदेशालय में आयोजित प्रशिक्षण का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर कांबोज ने किया जबकि, कार्यक्रम की अध्यक्षता कैंपस स्कूल की निदेशका संतोष कुमारी ने की। कुलपति ने कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों को ऐच्छिक विषय पढ़ाने के विकल्प दिए जाएं। इसमें एग्रीकल्चर विषय को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि अध्यापक को अपने विषय का गहन ज्ञान होना चाहिए ताकि वे विद्यार्थियों को सही और स्टीक जानकारी दे सकें। शिक्षक को स्पष्ट, सरल और रोचक तरीके से पढ़ाने की कला आनी चाहिए जिसे विद्यार्थी आसानी से समझ सकें। सरकार ने देश में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए नई शिक्षा नीति को प्रभावी ढंग से लागू किया है।
विज्ञापन

कैंपस स्कूल के प्राचार्य सोमा सेखरा सरमा धुलिपाला ने कुलपति का स्वागत करते हुए बताया कि तीन दिवसीय इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों को विभिन्न विषयों पर रिसोर्स पर्सन द्वारा शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मंच संचालन प्राध्यापक सविता मलिक ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. पवन कुमार, मानव संसाधन प्रबंधन निदेशक डॉ. रमेश यादव, प्रशिक्षण समन्वयक सुनील दुहन सहित स्कूल स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed