फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agriculture College of HAU at 10th place in the country

Hisar News: एचएयू का एग्रीकल्चर कॉलेज देशभर में 10वें स्थान पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Agriculture College of HAU at 10th place in the country
नई दिल्ली। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 में हिसार की हरियाणा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय कैटेगिरी में 99 वीं रैंक मिली है। एचएयू को एग्रीकल्चर कैटेगिरी में 10 वां स्थान मिला है। एचएयू के आईसी होम साइंस कॉलेज को अपनी कैटेगिरी में 61वां स्थान मिला है। वहीं हिसार की गुरु जंभेश्वर साइंस एंड टेक्नालॉजी यूनिवर्सिटी को विश्वविद्यालय कैटेगिरी में 150वां स्थान, विश्वविद्यालय के फार्मेसी कॉलेज को 49वीं रैंक मिली है और मैनेजमेंट कॉलेज को 100वां स्थान मिला है। हिसार के लाला लाजपतराय पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय को अपनी कैटेगिरी में 34वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

आईआईटी कानपुर ओवरऑल वर्ग में पांचवें, शोध में छठे तो इंजीनियरिंग वर्ग में चौथे नंबर पर है। इसी तरह आईआईटी रुड़की ओवरऑल श्रेणी में आठवें, शोध वर्ग में सातवें और इंजीनियरिंग श्रेणी में पांचवे नंबर पर है। आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग श्रेणी में आईआईटी रुड़की का पहला नंबर है। इसी श्रेणी में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नौवें नंबर पर है।
विज्ञापन

इनोवेशन के क्षेत्र में आईआईटी कानपुर को पहली रैंकिंग मिली है। आईआईटी रुड़की इस मामले में पांचवें नंबर पर है। वहीं, विश्वविद्यालय श्रेणी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय पांचवे, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय नौवें नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फार्मेसी वर्ग में एनआईपीईआर मोहाली को छठा और पंजाब विश्वविद्यालय को आठवां स्थान मिला है। प्रबंधन की श्रेणी में आईआईएम लखनऊ पांचवें नंबर पर है। मेडिकल श्रेणी में पीजीआई चंडीगढ़ को दूसरा, संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ को सातवां और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को आठवां स्थान मिला है। विधि क्षेत्र में बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ दसवीं रैंकिंग पर है। कृषि वर्ग में करनाल का नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट को दूसरी तो पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना को तीसरी रैंकिंग मिली है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय इस श्रेणी में चौथे और इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली छठे स्थान पर रहा।

देश के शीर्ष 100 कॉलेजों में डीयू के 31 शामिल



दिल्ली के उच्च शिक्षण संस्थान इंजीनियरिंग, मेडिकल, डेंटल, एग्रीकल्चर, इनोवेशन, रिसर्च, आर्किटेक्चर, मैनेजमेंट, लॉ की पढ़ाई में अव्वल हैं। देश के शीर्ष 10 कॉलेजों की सूची में दिल्ली विश्वविद्यालय के पांच कॉलेज शामिल हैं, जबकि शीर्ष 100 में दिल्ली विश्वविद्यालय के 31 कॉलेज हैं। मिरांडा हाउस का सात सालों से देश के सर्वश्रेष्ठ कॉलेज का खिताब पर कब्जा कायम है। केंद्र सरकार की जारी राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) 2023 में एक बार फिर दिल्ली शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रही है। दिल्ली के संस्थानों का इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर, लॉ, डेंटल, मैनेजमेंट, इनोवेशन, एग्रीकल्चर, लॉ की पढ़ाई में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।




उम्मीद है और बढ़ेगी संख्या : जगदीश कुमार



विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के चेयरमैन प्रो. एम जगदीश कुमार ने कहा कि वह रैंकिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सभी संस्थानों को बधाई देते हैं। उम्मीद करते हैं कि यह संख्या लगातार बढ़ेगी। जामिया मिल्लिया, जामिया हमदर्द और जेएनयू भी सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय रैंकिंग में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को दूसरा स्थान मिला है। पिछले सालों की तरह जेएनयू अपना परचम लहराने में कामयाब रहा है।



ओवरऑल वर्ग
1. आईआईटी मद्रास- पहले



2. आईआईएससी बंगलूरू-दूसरे

3. आईआईटी दिल्ली-तीसरे



4. आईआईटी बॉम्बे-चौथे

5. आईआईटी कानपुर-पांचवें



6. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस दिल्ली-छठे

7. आईआईटी खड़गपुर- सातवें



8. आईआईटी रुड़की- -आठवें

9. आईआईटी गुवाहाटी-नौवें



10. जेएनयू दिल्ली- 10वें
----



यूनिवर्सिटी वर्ग
1. आईआईएससी बंगलूरू -पहले



2. जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय-दूसरे

3. जामिया मिल्लिया इस्लामिया-तीसरे



4. जादवपुर यूनिवर्सिटी-चौथे

5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी -5वें



6..मनिपाल अकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन-छठे

7अमृता विश्वविद्यापीठम- 7वें



8 .वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी-8वें

9.अलीगढ़ मुस्लिम यूनवर्सिटी- 9वें



10. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद-10वें

------



आईआईटी मद्रास लगातार आठवें वर्ष शीर्ष पर

1. आईआईटी मद्रास -पहले



2. आईआईटी दिल्ली-दूसरे

3. आईआईटी बॉम्बे-तीसरे



4. आईआईटी कानपुर-चौथे

5. आईआईटी रुड़की-पांचवें



6. आईआईटी खड़गपुर-छठे

7. आईआईटी गुवाहाटी-सातवें



8.. आईआईटी हैदराबाद -आठवें

9.एनआईटी तिरुचिरापल्ली-नौवें



10.जादवपुर यूनिवर्सिटी -10वें



फार्मेसी वर्ग :

1.एनआईपीईआर हैदराबाद-पहले



2. जामिया हमदर्द- दूसरे

3. बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी-तीसरे



4. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी-चौथा

5. इंस्टीट्यूट ऑफ कैमिकल टेक्नोलॉजी, मुंबई-पांचवें



6.एनआईपीईआर मोहाली-छठे

7. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर-सातवें



8. पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़-आठवें

9. मनीपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपी- नौवें



10. अमृता विश्व विद्यापीठ, कोयंबटूर-10वें

----

कॉलेज वर्ग


1. मिरांडा हाउस, डीयू-पहले

2. हिंदू कॉलेज, डीयू-दूसरे



3. प्रेजीडेंसी कॉलेज चेन्नई-तीसरे

4. पीएसजीआरके कॉलेज फॉर वूमन, कोयंबत्तूर- चौथे



5. सेंट जेवियर कॉलेज कोलकाता- पांचवें

6.आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, डीयू- छठे



7. लोयला कॉलेज, चेन्नई-सातवें

8. राम कृष्ण मिशन विवेकानंद सेंचुरी कॉलेज, कोलकाता-8वें



9. किरोड़ी मल कॉलेज डीयू - नौवें

10. लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन, डीयू-10वें



----------



रिसर्च वर्ग


1. आईआईएससी बंगलूरू -पहले

2. आईआईटी मद्रास -दूसरे



3. आईआईटी दिल्ली-तीसरे

4.आईआईटी बॉम्बे -चौथे



5.आईआईटी खड़गपुर-पांचवें

6. आईआईटी कानपुर-छठें



7.आईआईटी रुड़की-सातवें

8.एम्स दिल्ली-आठवें



9.आईआईटी गुवाहाटी-नौवें

10.टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च-10वें



---



मैनेजमेंट
1. आईआईएम अहमदाबाद-पहले



2. आईआईएम बेंगलुरू -दूसरे

3.आईआईएम कोझिकोड-तीसरे



4.आईआईएम कोलकाता-चौथे

5. आईआईटी दिल्ली-पांचवें



6.आईआईएम लखनऊ-छठें

7.एनआईआईई मुंबई-सातवें



8 आईआईएम इंदौर-आठवें

9. जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, जमशेदपुर -नौवें



10.आईआईटी बॉम्बे : 10वें

-----

मेडिकलः


1. एम्स दिल्ली-पहले

2. पीजीआई चंडीगढ़-दूसरे



3.क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज-तीसरे

4. एनआईएमएचएनसीएस बंगलूरू : चौथे



5.जवाहर लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ पीजी मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च- पांचवें

6. अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर-छठे



7. संजय गांधी पीजी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, लखनऊ-सातवें

8. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय-आठवें



9. कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज मनीपाल- नौवें

10. चित्रा तिरुमल इंस्टीट्यूट फॉर मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी, केरल- 10वें







डेंटल
1. एसआईएमटीएम चेन्नई-पहले



2. मनिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस, मनिपाल-दूसरे

3. डाॅ.डीवाई पाटिल विद्यापीठ, पुणे-तीसरे



4. मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज दिल्ली-चौथे

5.एबीएस मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंस,मंगलूरू-पांचवें



6. एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई-छठे

7. रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई-सातवें



8.मनिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस, मंगलूरू-आठवें

9. शिक्षा ओ अनुसंधान,भुवनेश्वर-नौवें



10. जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली-10वें

---



लॉ
1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरू -पहले



2. नेेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली-दूसरे

3. नेलसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, हैदराबाद-तीसरे



4. द वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूडिशियल साइंसेज- चौथा

5. जामिया मिल्लिया इस्लामिया-पांचवें



6. सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे-छठे

7. गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर-सातवें



8. शिक्षा ओ अनुसंधान, भुवनेश्वर-आठवें

9. आईआईटी खड़गपुर-नौवें



10. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी, लखनऊ-10वें

----



आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग :



1. आईआईटी रुड़की-पहले

2. एनआईटी कालीकट-दूसरे



3. आईआईटी खड़गपुर-तीसरे

4. एनआईटी तिरुचपल्ली-चौथे



5.स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर दिल्ली-पांचवें

6. जामिया मिल्लिया इस्लामिया-छठे



7. सेंटर फॉर इंवायरमेंटल प्लानिंग एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी, अहमदाबाद -सातवें

8. एनआईटी राउरकेला-आठवें



9. अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी- नौवें

10. आईआईईएसटी हावड़ा-10वें



----

इनोवेशन :

1. आईआईटी कानपुर-पहले



2. आईआईटी मद्रास-दूसरे

3. आईआईटी हैदराबाद-तीसरे



4. आईआईटी दिल्ली-चौथे

5. आईआईटी रुड़की-पांचवें



6. आईआईएससी बंगलूरू-छठे

7. आईआईटी बॉम्बे-सातवें



8. आईआईआईटी डिजाइन एंड मैन्यूफेक्चरिंग, कांचीपुरम-आठवें

9. एनआईटी कालीकट-नौवें



10. आईआईटी बनारस-10वें

---

एग्रीकल्चर :

1. इंडियन एग्रीकल्चरल रिसर्च इंस्टीट्यूट, दिल्ली- पहले



2. नेशनल डेयरी रिसर्च इंस्टीट्यूट करनाल-दूसरे

3. पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी, लुधियाना-तीसरे



4. बीएचयू-चौथे

5. तमिलनाडूृ एग्रिकल्चरल यूनिवर्सिटी, कोयंबटूर-पांचवें



6. इंडियन वेटरनरी रिसर्च इंस्टीट्यूट, बरेली-छठे

7. सीआईएफई मुंबई-सातवें



8. जीबी पंत यूनिवर्सिटी, पंतनगर-आठवें

9. शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी, श्रीनगर-नौवें



10. चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी हिसार-10वें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed