{"_id":"62c717703185ef47533a7f3b","slug":"agniveers-will-be-recruited-in-hisar-army-recruitment-office-from-august-12-to-29-hisar-news-hsr636116091","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agneepath Scheme: हिसार सेना भर्ती कार्यालय में 12 से 29 अगस्त तक होगी भर्ती, चार जिलों के आवेदक लेंगे हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agneepath Scheme: हिसार सेना भर्ती कार्यालय में 12 से 29 अगस्त तक होगी भर्ती, चार जिलों के आवेदक लेंगे हिस्सा
Fri, 08 Jul 2022 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:30 AM IST
सार
कैंट के भर्ती कार्यालय ग्राउंड में सुबह 3 से 6 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे। हिसार, सिरसा, जींद, फतेहाबाद के आवेदक हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
सेना भर्ती को लेकर लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते डीसी डॉ. प्रियंका स?
- फोटो : Hisar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया को लेकर उपायुक्त एवं जिला सैनिक बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. प्रियंका सोनी ने अधिकारियों को समुचित प्रबंध करने के लिए निर्देश जारी किए हैं। 12 से 29 अगस्त तक आयोजित होने वालीभर्ती रैली के लिए युवाओं को तहसील के अनुसार बुलाया जाएगा, जिसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। कैंट के सेना भर्ती कार्यालय ग्राउंड में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
गुरुवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित वीडियो कांफ्रेंस सभागार में अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली के आयोजन को लेकर डीसी डॉ. प्रियंका सोनी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मोहित सिंह (सेना मेडल), कर्नल रमेश कुमार लोनारी, मेजर आलोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
भर्ती निदेशक कर्नल मोहित सिंह ने कहा कि अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों का चयन करने के लिए 12 से 29 अगस्त तक भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा। योजना के तहत हिसार, सिरसा, जींद और फतेहाबाद के युवकों का 30 जुलाई तक पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के उपरांत 3 से 5 अगस्त तक एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। हिसार कैंट के सेना भर्ती कार्यालय ग्राउंड में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। रैली के दौरान नवयुवक सुबह 3 से 6 बजे तक प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन
भर्ती रैली के लिए नवयुवकों को तहसील स्तर के अनुसार बुलाया जाएगा, जिसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर संबंधित जानकारी एवं पंजीकरण कर सकते हैं। इस अवसर पर एसडीएम अश्वीर नैन, जिला शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी एमपी कुलश्रेष्ठ, जिला सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सुरेंद्र सिंह सैनी, बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एसएस राय, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता पेशल शर्मा, सूबेदार मेजर एवं सहायक भर्ती अधिकारी मनबर सिंह, हवलदार दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।