फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Agniveer Recruitment: On the first day, the youth of Sirsa ran and maintained balance on the pole

अग्निवीर भर्ती : पहले दिन सिरसा के युवाओं ने लगाई दौड़, पोल पर बनाया संतुलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment: On the first day, the youth of Sirsa ran and maintained balance on the pole
हिसार कैंट में अ​ग्निवीर भर्ती के लिए पोल पर संतुलन बनाकर चलता युवा। 
हिसार। हिसार मिलिट्री स्टेशन में मंगलवार से अग्निवीर भर्ती शुरू हो गई हैं। पहले दिन 495 उम्मीदवारों ने अग्निवीर भर्ती में पहुंचे। सुबह 6 बजे से ही भर्ती की प्रक्रिया शुुरू हो गई। देर शाम तक दस्तावेजों की जांच काम चलता रहा। अग्निवीर भर्ती 25 अगस्त तक जारी रहेगी। जिसके लिए करीब 3100 युवाओं ने पंजीकरण किया हुआ है। पहले दिन सिरसा जिले के युवाओं को बुलाया गया था।
विज्ञापन

अग्निवीर भर्ती के लिए पिछले दिनों अप्रैल माह में ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। जिसमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/ स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के कैटेगरी के लिए आवेदन लिए गए हैं। सिरसा जिले की चार तहसीलों के उम्मीदवारों को मंगलवार 20 अगस्त को बुलाया गया था। इसमें सिरसा के गोरीवाला, कालावाली, नाथूसरी चौपटा, रानिया के युवा शामिल थे। पहले दिन दौड़ के बाद युवाओं ने लंबी कूद, संतुलन ,बीम लगाने सहित अन्य तरीके की शारीरिक परीक्षा दी। इन शारीरिक परीक्षाओं में सफल बाद युवाओं के दस्तावेजों की जांच की गई। अब इन युवाओं को मेडिकल तथा लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद अंतिम चरण में चयनित युवाओं का परिणाम घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

21 अगस्त बुधवार को हांसी, हिसार, सिरसा, डबवाली, ऐलनाबाद के युवा आएंगे। 22 अगस्त को हिसार जिले से आदमपुर, बालसमंद, बरवाला, बास, खेड़ी जालब, नारनौंद, उकलाना , फतेहाबाद से भटटू, भूना,रतिया,टोहाना के युवाओं को मौका मिलेगा। 23 अगस्त को फतेहाबाद ,जाखल ,जींद से नरवाना, पिल्लूखेड़ा, नरवाना, सफीदों, उचाना के युुवा आएंगे। 24 अगस्त को अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/ स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेडसमन के कैटेगरी के लिए भर्ती होगी। सेना अधिकारियों ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया स्पष्ट और मेरिट-आधारित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि दलालों शिकार न बनें। दलाली के किसी भी प्रयास की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed